विज्ञापन

कौन है स्टारकिड सुफयान, जिसे देख कर फैंस बोले- सलमान खान का बेटा होता तो हूबहू ऐसा दिखता, दिव्या भारती से है खास कनेक्शन

मुंबई में एक स्क्रीनिंग के दौरान सूफयान को स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पपराजी के सामने पोज भी दिए. इस दौरान उनका स्टाइल और एटीट्यूड देखते ही बन रहा था.

कौन है स्टारकिड सुफयान, जिसे देख कर फैंस बोले- सलमान खान का बेटा होता तो हूबहू ऐसा दिखता, दिव्या भारती से है खास कनेक्शन
सलमान खान का बेटा होता तो हूबहू ऐसा दिखता
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चेहरा अचानक से हर जगह छा गया है और लोग उसे देखकर हैरान भी हैं और एक्साइटेड भी. बात हो रही है फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान नाडियाडवाला की, जिनका हाल ही में सामने आया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. जैसे ही सूफयान कैमरे के सामने आए, लोगों को उनमें 90 के दशक वाले सलमान खान की झलक दिखने लगी. यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में हर कोई उनकी तुलना सीधे सलमान से करने लगा.

यह भी पढ़ें -  Amitabh Bachchan Bungalow Sopaan: अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन, बाबूजी- मां की जुड़ी थीं यादें

सूफयान का लुक बना चर्चा का कारण

मुंबई में एक स्क्रीनिंग के दौरान सूफयान को स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पपराजी के सामने पोज भी दिए. इस दौरान उनका स्टाइल और एटीट्यूड देखते ही बन रहा था. उन्होंने नीले रंग की फिटेड टी-शर्ट और जींस पहनी थी, साथ ही कानों में बालियां भी कैरी की थीं. उनका पूरा लुक इतना मिलता-जुलता लगा कि लोगों को 90s के सलमान खान की याद आ गई. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा लगा जैसे पुराने दौर के सलमान अचानक सामने आ गए हों.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने उन्हें सलमान खान का यंग वर्जन बताया तो किसी ने कहा कि उनके जेनेटिक्स भी बिल्कुल वैसे ही हैं. कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना उनके पिता साजिद नाडियाडवाला से भी की. वहीं कुछ ने हॉलीवुड स्टार्स से भी मिलती-जुलती पर्सनैलिटी बताई, लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें सलमान खान से ही जोड़ते नजर आए.

यह भी पढ़ें - Amitabh Bachchan Bungalow Sopaan: अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन, बाबूजी- मां की जुड़ी थीं यादें

कौन हैं सूफयान नाडियाडवाला

सूफयान, साजिद नाडियाडवाला और वर्धा नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं. उनके बड़े भाई सुब्हान भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं और उनकी फिल्म ‘ऐसी दीवानगी' चर्चा में है. हालांकि सूफयान का फिलहाल फिल्मों में आने का कोई प्लान सामने नहीं आया है. लेकिन जिस तरह उनका लुक और पर्सनैलिटी लोगों को आकर्षित कर रही है, उससे साफ है कि अगर वे इंडस्ट्री में आते हैं तो फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com