- वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने मचाया धमाल
- छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाया चौका
- पहले हफ्ते में ही 'स्ट्रीट डांसर' ने कमाए 50 करोड़ रुपये
Street Dancer 3D Box Office Collection Day 6: वरुण धवन (Varun Dhawan), एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई करते हुए बंपर ओपनिंग की, लेकिन सोमवार और मंगलवार को स्ट्रीट डांसर का प्रदर्शन थोड़ा फीका पड़ता नजर आया. भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हुए डांस मुकाबले की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. कमाई के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' ने छठे दिन 3 से 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में फिल्म छह दिनों में 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी बाकी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#StreetDancer3D will cross ₹ 50 cr today [Day 6]... Should've hit half-century over the weekend... Needs to improve its performance in Weekend 2 to stay afloat... Fri 10.26 cr, Sat 13.21 cr, Sun 17.76 cr, Mon 4.65 cr, Tue 3.88 cr. Total: ₹ 49.76 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 29, 2020
वरुण धवन (Varun Dhawan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) की 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' ने पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन यह देखना बाकी है कि दूसरे हफ्ते में स्ट्रीट डांसर क्या जलवा दिखा पाती है. खास बात तो यह है कि वरुण धवन की फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की पंगा को भी कड़ी टक्कर दी है. 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' को समीक्षकों से तो मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले थे, लेकिन फिल्म ने अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
Bigg Boss 13: कश्मीरा शाह ने शहनाज को बताया फेक, तो भाई शहबाज गिल ने दिया करारा जवाब..
बता दें कि 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' फिल्म एनआरआई सहज (वरुण धवन) की कहानी पर आधारित है. सहज इंडिया से काफी सारा पैसा लेकर लंदन लौटता है और डांस प्रैक्टिस के लिए जगह खरीदता है. सहज का बड़ा भाई (पुनीत) डांस बैटल के फाइनल राउंड में चोटिल हो जाता है और कॉम्पटीशन हार जाता है. जिसके बाद सहज का सपना होता है कि उस बैटल को जीते, लेकिन उसकी टीम कमजोर होती है. वहीं इनायत (श्रद्धा कपूर) का डांस ग्रुप पाकिस्तान से होता है. ऐसे में एक रेस्टोरेंट के ओनर राम प्रसाद (प्रभुदेवा Prabhu Deva) के यहां दोनों ग्रुप क्रिकेट मैच देख रहे होते है, तभी आपस में दोनों ग्रुप की लड़ाई हो जाती है. फिर शुरू होता है डांस को लेकर बैटल.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं