- सातवें दिन भी जारी है वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर' का जलवा
- बॉक्स ऑफिस पर दिखाया फिल्म ने अपना जादू
- दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है फिल्म
Street Dancer 3D Box Office Collection Day 7: वरुण धवन (Varun Dhawan), एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. छह दिनों में ही 53 करोड़ रुपये कमाने वाली स्ट्रीट डांसर ने सातवें दिन भी सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले फिल्म का प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा. स्ट्रीट डांसर के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने सातवें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में फिल्म छह दिनों में 56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी बाकी है.
जामिया में इस शख्स ने चलाई गोली तो बॉलीवुड एक्टर बोले- ये एक दिन आप सब को घर में घुस के मारेंगे...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#Tanhaji nears *lifetime biz* of #Simmba... Next target: #Uri... [Week 3] Fri 5.38 cr, Sat 9.52 cr, Sun 12.58 cr, Mon 4.03 cr, Tue 3.22 cr, Wed 2.92 cr. Total: ₹ 235. 10 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 30, 2020
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए बंपर ओपनिंग की, लेकिन सोमवार से ही फिल्म का प्रदर्शन थोड़ा फीका पड़ता नजर आया. इससे इतर भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हुए डांस मुकाबले की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. साथ ही वरुण धवन की फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की पंगा को भी कड़ी टक्कर दी है. 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' को समीक्षकों से तो मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले थे, लेकिन फिल्म ने अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
बता दें कि 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' फिल्म एनआरआई सहज (वरुण धवन) की कहानी पर आधारित है. सहज इंडिया से काफी सारा पैसा लेकर लंदन लौटता है और डांस प्रैक्टिस के लिए जगह खरीदता है. सहज का बड़ा भाई (पुनीत) डांस बैटल के फाइनल राउंड में चोटिल हो जाता है और कॉम्पटीशन हार जाता है. जिसके बाद सहज का सपना होता है कि उस बैटल को जीते, लेकिन उसकी टीम कमजोर होती है. वहीं इनायत (श्रद्धा कपूर) का डांस ग्रुप पाकिस्तान से होता है. ऐसे में एक रेस्टोरेंट के ओनर राम प्रसाद (प्रभुदेवा Prabhu Deva) के यहां दोनों ग्रुप क्रिकेट मैच देख रहे होते है, तभी आपस में दोनों ग्रुप की लड़ाई हो जाती है. फिर शुरू होता है डांस को लेकर बैटल.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं