- वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर ने मचाया धमाल
- दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है फिल्म
- गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई
Street Dancer 3D Box Office Collection Day 4: वरुण धवन (Varun Dhawan), एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचाकर रख दिया है. खासकर गणतंत्र दिवस के दिन फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी. भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हुए डांस मुकाबले की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, हालांकि सोमवार को यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' ने चौथे दिन यानी सोमवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ऐसे में फिल्म ने चार दिनों में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
दिशा पटानी का सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म करने पर आया रिएक्शन, बोलीं- कभी कल्पना भी नहीं की थी...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' को समीक्षकों से तो मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले थे, लेकिन फिल्म ने अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है. पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करने वाली स्ट्रीट डांसर तीसरे दिन भी धमाकेदार कमाई करती नजर आई. इस फिल्म के साथ कंगना रनौत की पंगा भी रिलीज हुई थी, लेकिन स्ट्रीट डांसर ने उसे कड़ी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
Bobby Deol ने बर्थडे पर बेटे के साथ शेयर की फोटो, ट्विंकल खन्ना ने यूं किया विश
बता दें कि 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' फिल्म एनआरआई सहज (वरुण धवन) की कहानी पर आधारित है. सहज इंडिया से काफी सारा पैसा लेकर लंदन लौटता है और डांस प्रैक्टिस के लिए जगह खरीदता है. सहज का बड़ा भाई (पुनीत) डांस बैटल के फाइनल राउंड में चोटिल हो जाता है और कॉम्पटीशन हार जाता है. जिसके बाद सहज का सपना होता है कि उस बैटल को जीते, लेकिन उसकी टीम कमजोर होती है. वहीं इनायत (श्रद्धा कपूर) का डांस ग्रुप पाकिस्तान से होता है. ऐसे में एक रेस्टोरेंट के ओनर राम प्रसाद (प्रभुदेवा Prabhu Deva) के यहां दोनों ग्रुप क्रिकेट मैच देख रहे होते है, तभी आपस में दोनों ग्रुप की लड़ाई हो जाती है. फिर शुरू होता है डांस को लेकर बैटल.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं