विज्ञापन

60 करोड़ में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, डर और हंसी के दम पर कमाए थे 875 करोड़ रुपये

60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 875 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नया इतिहास रच दिया और हर तरफ अपनी धाक जमा दी.

60 करोड़ में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, डर और हंसी के दम पर कमाए थे 875 करोड़ रुपये
60 करोड़ की फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह

बॉलीवुड में इन दिनों एक ऐसा ट्रेंड चल रहा है जो दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देता. स्क्रीन पर एक पल डर लगता है और अगले ही पल हंसी छूट जाती है. यही है हॉरर-कॉमेडी का जादू, जिसने अब सिर्फ दर्शकों का दिल ही नहीं जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा जमा लिया है. इसी बीच जब भूत बंगला सिनेमाघरों में आई, तो लोगों के बीच ये सवाल फिर गूंजने लगा कि आखिर इस जॉनर की असली बादशाह फिल्म कौन है. और जवाब आया एक ऐसी फिल्म का, जिसने कमाई और क्रेज दोनों में इतिहास लिख दिया.

ये भी पढ़ें: लैपटॉप से लाइट्स कैमरा एक्शन तक, आईटी जॉब छोड़ एक्टिंग में चमके ये 10 सितारे, आज बन चुके हैं बड़े स्टार

जब ‘स्त्री 2' बनी बॉक्स ऑफिस की सुपरपावर

इस सवाल का नाम है स्त्री 2: सरकटे का आतंक. 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही ऐसा माहौल बना दिया कि हर शो हाउसफुल होने लगा. डरावनी कहानी, मजेदार डायलॉग्स और ट्विस्ट से भरी इस फिल्म ने दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखा.

कम बजट, लेकिन कमाई बेमिसाल

करीब 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 875 करोड़ की कमाई कर ली. भारत में ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार करना अपने आप में बड़ी बात है. खास बात ये रही कि फिल्म का जादू सिर्फ मेट्रो सिटीज तक नहीं रहा, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया. यही वजह है कि ये हॉरर-कॉमेडी जॉनर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई.

कास्ट ने लगाया परफॉर्मेंस का तड़का

फिल्म की जान रही इसकी शानदार स्टारकास्ट. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की केमिस्ट्री ने फिर से दिल जीत लिया. वहीं पंकज त्रिपाठी की कॉमिक टाइमिंग, अभिषेक बनर्जी का अंदाज और अपारशक्ति खुराना की मौजूदगी ने फिल्म को और मजेदार बना दिया. ऊपर से अक्षय कुमार का कैमियो दर्शकों के लिए बोनस जैसा साबित हुआ. डायरेक्टर अमर कौशिक ने हर सीन में सही बैलेंस बनाए रखा.

एक फिल्म नहीं, पूरा यूनिवर्स

ये सिर्फ एक फिल्म की कहानी नहीं है. ये एक बड़े हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें स्त्री, भेड़िया, मुंजा और थामा जैसी फिल्में जुड़ी हैं. ये सभी मिलकर दर्शकों के लिए एक नई सिनेमा की दुनिया तैयार कर रही हैं.

अवॉर्ड्स में भी बजा डंका

कमाई ही नहीं, इस फिल्म ने अवॉर्ड्स में भी झंडे गाड़ दिए. करीब 32 अवॉर्ड्स अपने नाम करके इसने साबित कर दिया कि ये सिर्फ मसाला फिल्म नहीं, बल्कि एक कंप्लीट पैकेज है. कई लोग इसे श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानते हैं. अब देखने वाली बात ये है कि भूत बंगला इस रिकॉर्ड के आसपास भी पहुंच पाती है या नहीं. लेकिन इतना तय है कि स्त्री 2 ने इस जॉनर के लिए एक नया लेवल सेट कर दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com