कभी लैपटॉप के सामने कोड लिखने वाले ये लोग आज बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीत रहे हैं. सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन ये बिल्कुल सच्ची कहानियां हैं जहां Accenture, Infosys और TCS जैसी बड़ी कंपनियों की आरामदायक नौकरी छोड़कर इन लोगों ने एक्टिंग का सपना चुना. किसी ने ऑफिस की कुर्सी छोड़ी, तो किसी ने फिक्स सैलरी, लेकिन बदले में मिला नाम, शोहरत और पहचान. इनकी जर्नी में डर भी था, रिस्क भी था, लेकिन सबसे ज्यादा था अपने सपनों पर भरोसा, जिसने इन्हें आम से खास बना दिया. चलिए जानते हैं ऐसे ही 10 सितारों के बारे में.
ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla on OTT: आखिर खुल ही गया राज, थिएटर्स के बाद इस प्लेटफॉर्म पर आएगी भूत बंगला
करुणाकरण
करुणाकरण ने केमिकल इंजीनियरिंग के बाद Accenture में नौकरी की. लेकिन उनका दिल एक्टिंग में था. तमिल फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें अलग पहचान दिलाई.

कलैयारासन हरिकृष्णन
कलैयारासन ने Accenture में काम किया और फिर फिल्मों में आए. मद्रास और सरपट्टा परम्बरै जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली.
टोविनो थॉमस
टोविनो थॉमस ने Cognizant में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी की. बाद में उन्होंने एक्टिंग चुनी और आज मलयालम सिनेमा के बड़े स्टार बन चुके हैं.

निविन पॉली
निविन पॉली ने Infosys में काम किया. एक्टिंग के लिए नौकरी छोड़ी और आज मलयालम इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में गिने जाते हैं.
स्रीनिधि शेट्टी
स्रीनिधि शेट्टी ने Accenture में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया. बाद में उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. केजीएफ में रीना देसाई का किरदार निभाकर उन्होंने जबरदस्त पहचान बनाई.

धनंजय
धनंजय ने Infosys में नौकरी की, लेकिन जल्द ही एक्टिंग के लिए सब छोड़ दिया. कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.
अश्विन हसन
अश्विन हसन ने TCS में काम करते हुए तय किया कि उन्हें एक्टिंग करनी है. बाद में फिल्मों में आए और अपनी मेहनत से पहचान बनाई.
नित्या शेट्टी
नित्या शेट्टी ने Infosys में सिस्टम इंजीनियर के तौर पर काम किया. लेकिन एक्टिंग के प्रति उनका प्यार उन्हें वापस फिल्मों में ले आया.
बेसिल जोसेफ
बेसिल जोसेफ ने Infosys में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया. बाद में फिल्म डायरेक्शन और एक्टिंग में कदम रखा और सफल रहे.
अनन्या नगल्ला
अनन्या नगल्ला ने बी टैक के बाद Infosys में नौकरी की. लेकिन एक्टिंग के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और आज तेलुगु सिनेमा में तेजी से उभरती स्टार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं