Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 3: स्पाइडर मैन के चाहने वाले दुनियाभर में हैं. हालांकि भारत में इसकी अलग ही फैन फॉलोइंग है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत में टॉम हॉलेंड की लेटेस्ट फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे की कमाई 3 दिनों में 150 करोड़ पहुंच गई है. जबकि धुरंधर और पठान को पहले दिन पछाड़ने के बाद अब टॉम हालेंड ने अपनी ही हालिया रिलीज द ओडिसी की कमाई को केवल 3 दिनों में पछाड़ दिया है. आइए आपको बताते हैं स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का 3 दिनों का कलेक्शन.
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे की शनिवार को कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने तीसरे दिन 17,703 शोज के साथ 66.75 करोड़ की कमाई हासिल की थी. इसके साथ ही भारत में नेट कलेक्शन 176.70 करोड़ हासिल की. जबकि इंडिया ग्रॉस 211.27 करोड़ हो गया है. इससे पहले स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने 17,250 शोज पहले दिन 60.60 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि दूसरे दिन 16,902 शोज के साथ 49.35 करोड़ का कलेक्शन हासिल करती हैं.
ये भी पढे़ं- कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का बड़ा विवाद, एक्ट्रेस बोली- आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें
द ओडिसी और धुरंधर को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने पहले दो दिनों में पठान और धुरंधर को पीछे छोड़ा था. दरअसल, धुरंधर ने 60 करोड़ का नेट कमाया था. जबकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने भारत में दो दिनों में 39.40 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने पछाड़ दिया था.
टॉम हॉलेंड की दूसरी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला प्यार
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे से पहले टॉम हॉलेंड की फिल्म द ओडिसी रिलीज हुई थी, जिसे क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया था. वहीं मैट डेमन, एनी हैथवी और जेंडाया भी नजर आए थे. वहीं कमाई की बात करें तो पहले दिन 17.40 करोड़ की ओपनिंग की थी. जबकि फर्स्ट ओपनिंग वीकेंड पर 61.30 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि एक हफ्ते में 90.30 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. वहीं दूसरे हफ्ते 44.95 करोड़ कमाई फिल्म ने की.
ये भी पढ़ें- 600 फिल्मों में काम करने वाला कपूर खानदान का वो चिराग, हीरो बनकर हुए फ्लॉप तो बने हिंदी सिनेम के खूंखार विलेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं