बॉलीवुड इंडस्ट्री में सदियों और पीढ़ियों से अपना दबदबा बनाए रखे वाले परिवार की जब भी बात होती है, कपूर खानदान का नाम सबसे ऊपर आता है. इस परिवार ने हिंदी सिनेमा को पृथ्वीराज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक कई ऐसे सितारे फिल्मी दुनिया को दिए हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक नए आयाम तक ले जाने के साथ करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते आ रहे हैं. वहीं कपूर परिवार के कलाकारों की जब भी बात होती है, गुड लुक वाले हीरो की छवि सामने आती है, लेकिन इस खानदान में एक ऐसे स्टार ने भी जन्म लिया, जिन्होंने फिल्मों में बतौर हीरो नहीं, बल्कि खलनायक के तौर पर पहचान और शोहरत हासिल की. उनका नाम कमल कपूर है, जो एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और प्रोड्यूसर थे.
हीरो बनकर की थी बॉलीवुड में एंट्री
कमल कपूर मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे. उनका जन्म 22 फरवरी 1920 पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई लाहौर के डीएवी कॉलेज से पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद कमल कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1946 में आई फिल्म 'दूर चले' में बतौर हीरो की. हालांकि एक्टिंग के शुरुआती दौर में अभिनेता को फिल्मों में हीरो के तौर पर कुछ खास सफलता और सराहना नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में निगेटिव किरदार की ओर रुख किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ये भी पढ़ें- पहाड़ी धुन से RD बर्मन ने बनाया कल्ट सॉन्ग, किशोर दा और राजेश खन्ना की जुगलबंदी ने 56 साल पुराने गाने को किया अमर
600 फिल्मों में किया काम

कमल कपूर ने अपने पांच दशक लंबे करियर में करीब 600 फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ पंजाबी और गुजारती फिल्मों में भी काम किया. अभिनेता मुख्य रूप से अपनी जबरदस्त निगेटिव किरदार के लिए जाने जाते थे. स्क्रीन पर लोगों को उनका खलनायक वाला किरदार काफी पसंद आता था. अभिनेता को जिन फिल्मों में काफी पसंद किया गया, उनमें 'डॉन', 'नारंग', 'मर्द', 'आग', 'दीवाना', 'कालीचरण', 'खेल खेल में' और 'नमक हलाल' जैसी कई मशहूर मूवी शामिल हैं. इसके अलावा वह 'पाकीजा', 'दीवार', 'सीती और गीता', 'जब तक फूल खिले' आदि जैसे प्रसिद्ध फिल्मों के भी हिस्सा थे.
परिवार भी है बॉलीवुड का जाना माना नाम
कमल कपूर ने 1945 में सुमन देवी कपूर से शादी की और उनके पांच बच्चे थे, उनमें तीन बेटे और दो बेटियां शामिल हैं. उनकी छोटी बेटी की शादी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रमेश बहल से हुई और वह निर्देशक-निर्माता गोल्डी बहल की मां हैं. कमल कपूर का निधन 2 अगस्त 2010 को 90 वर्ष की आयु में मुंबई में हो गया था, लेकिन अपनी शानदार अभिनय के जरिए आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं और जब भी खलनायक के किरदार की जिक्र होगी, उन्हें याद किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- रामायणम् का ट्रेलर आते ही यूट्यूब पर छाया रामानंद सागर की रामायण का ये सीन, जब लक्ष्मण पर निष्फल हुए अस्त्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं