विज्ञापन

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का बड़ा विवाद, एक्ट्रेस बोली- आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

बॉलीवुड एक्टर्स कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन से आग में घी डालने के लिए बंद करने की बात कही है. 

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का बड़ा विवाद, एक्ट्रेस बोली- आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच फिर चर्चा में आया विवाद
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की फाइट में एक और मुद्दा जुड़ गया है. दरअसल, कुछ घंटे पहले ऋतिक रोशन ने एक वायरल 'हमें ऋतिक से माफी मांगनी चाहिए' ट्रेंड पर रिएक्शन दिया और लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर चल रही बातों से गुमराह न हों और "फैक्ट और सच्चाई" का इंतजार करें. वहीं अब इस रिएक्शन पर कंगना रनौत ने पलटवार किया है और ऋतिक रोशन से आग में घी डालने का आरोप लगाया है. आइए आपको बताते हैं कंगना रनौत और ऋतिक रोशन ने आगे क्या कहा.

कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन को दिया जवाब

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक रोशन के रिएक्शन वाली एक न्यूज पोस्ट शेयर किया. उन्होंने नोट में लिखा, “डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है. आप और सबा आजाद साथ में बहुत अच्छे लगते हैं. आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और इस तरह किसी महिला को परेशान करना आपको शोभा नहीं देता. इसके बजाय आपको उन लोगों की निंदा करनी चाहिए, जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं. आग में घी डालना और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें. उम्मीद है कि आपको सही बात समझ आएगी और आप बेमतलब की बातें करना बंद कर देंगे.”

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- 600 फिल्मों में काम करने वाला कपूर खानदान का वो चिराग, हीरो बनकर हुए फ्लॉप तो बने हिंदी सिनेम के खूंखार विलेन

ऋतिक रोशन ने कही थी ये बात

इससे पहले ऋतिक रोशन ने फ्रेडी बर्डी के पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें लिखा, "दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए." कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ट्रेंड को 2016 में हुए उनके पब्लिकली झगड़े से जोड़ा. हालांकि ऋतिक रोशन ने लिखा, "मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए 'A' का पक्ष लेना क्योंकि अब आपको 'B' पसंद नहीं है. हमारे समाज की एक बड़ी समस्या का छोटा सा हिस्सा है. मैं इंतजार करूंगा, जब सही कॉन्टेक्स्ट और फैक्ट पर आधारित बात हो. वह सही होगा. लेकिन फिर, अब किसे परवाह है, है ना?"

ऋतिक रोशन और कंगना के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद 2016 से शुरू है. जब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में उन्हें बेवकूफ एक्स बताया था. वहीं ऋतिक रोशन ने पब्लिकली कहा था कि वह कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे. इसके कारण दोनों के बीच लीगल और पब्लिक बैटल शुरू हो गई. वहीं खूब चर्चा में रही. 

ये भी पढे़ं- पहाड़ी धुन से RD बर्मन ने बनाया कल्ट सॉन्ग, किशोर दा और राजेश खन्ना की जुगलबंदी ने 56 साल पुराने गाने को किया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Kangana Ranaut, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com