जियो हॉटस्टार की सुपरहिट वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स' ने न सिर्फ अपने जबरदस्त एक्शन और थ्रिल से लोगों का दिल जीता, बल्कि इसकी एक खास बात ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. दरअसल, इसके हर एपिसोड का नाम किसी बॉलीवुड फिल्म के नाम पर रखा गया है. नीरज पांडे द्वारा बनाई गई ये सीरीज भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी RAW के एक फिक्शनल एजेंट हिम्मत सिंह की कहानी है, जिसे निभाया है शानदार एक्टर के के मेनन ने. हिम्मत एक ऐसे मिशन पर होता है, जो सालों से चला आ रहा है, और जिसमें कई देशों में फैले एजेंट्स शामिल होते हैं.
सीरीज के एपिसोड्स के नाम
इस सीरीज के एपिसोड्स के नाम बॉलीवुड के किसी ना किसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर बेस्ड है. सीरीज के एपिसोड्स के नाम कुछ इस तरह हैं: कगाज के फूल, गाइड, शतरंज के खिलाड़ी, हम किसी से कम नहीं, चोर निकल के भागा, कुर्बानी, शोले, शौर्य, मिशन कश्मीर. गौरतलब है कि इन नामों को देखकर लग सकता है कि ये सिर्फ स्टाइलिश टच है, लेकिन हर एपिसोड की कहानी और टोन उस फिल्म के नाम से जुड़ी हुई होती है. उदाहरण के तौर पर, शोले वाला एपिसोड पूरी तरह एक्शन से भरपूर है, जबकि गाइड वाला एपिसोड इमोशनल और इंसानी पहलुओं को दिखाता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ये तरीका दर्शकों के लिए एक नॉस्टेल्जिक एक्सपीरियंस भी बनाता है, खासकर पुराने फिल्मी नामों को देखकर. साथ ही यह दिखाता है कि कैसे नीरज पांडे ने कहानी को फिल्मों के फ्लेवर से जोड़ा है, जो भारतीय दर्शकों से तुरंत कनेक्ट करता है. स्पेशल ऑप्स एक थ्रिलर के साथ-साथ सिनेमा प्रेमियों के लिए एक सिनेमाई सलाम भी है. यही बात इसे और खास बनाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं