- सोनू निगम की फोटो हुई वायरल
- सोनू की सूज गई हैं आंख
- इंटरनेट पर इस तस्वीर से हंगामा
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो ऐसी फोटो शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं और उनके मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा हुआ है. जबकि दूसरी फोटो में उनकी एक आंख सूजी हुई है. तस्वीर देखने के बाद आप बिल्कुल घबरा जाएंगे. आपको समझ नहीं आएगा कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि सोनू निगम की आंखे सूज आई हैं और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. पहली नजर में आपको ऐसा लगेगा कि वह किसी दुर्घटना में गंभीर तरह चोटिल हो गए. फिलहाल घबराइए मत, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. सब कुछ ठीक है. सोनू निगम को एलर्जी की वजह से ऐसा हुआ है. उन्होंने सीफूड खाया था, जिसके बाद इस तरह की समस्या हुई.
जब धर्मेंद्र ने बेटी ईशा देओल को भेजे अपने खेतों के फ्रेश प्याज, बैंगन और भुट्टे, Photo हुई वायरल
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
सोनू निगम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'आपके प्यार और लगाव के लिए शुक्रिया. आपको बता दूं कि मैं कल रात उड़ीसा के जैपुर में एक कॉन्सर्ट करके वापस लौटा हूं. मुझे अब यह बताने में कोई आपत्ति नहीं कि कल का दिन मेरा कैसा गुजरा. सभी के लिए एक सबक है कि कभी भी एलर्जी से कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए. मेरे केस में सीफूड यह वजह रही. यदि मेरे घर के पास नानावती हॉस्पिटल न होता तो सांस की नली में सूजन बढ़ जाती, जिसके बाद तकलीफ और भी ज्यादा हो जाती. सभी खुशहाल और स्वस्थ जिंदगी का मजा लें.'
इससे पहले सोनू निगम का फैन्स के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था. सोनू ने फैन के साथ सेल्फी खिंचवाई, लेकिन जब फैन ने कंधे पर हाथ रखा तो सोनू ने उनका हाथ नीचे करके मरोड़ा और फिर हंसकर फोटो खिंचवाने लगे. सोनू (Sonu Nigam) के इस कॉमिक एक्ट की चर्चा इवेंट में काफी देर तक होती रही. इस पूरी घटना का वीडियो, वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया. यह इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं