विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

हनी सिंह के गाने पर थिरकीं यह एक्ट्रेस, छोटे-छोटे पैग.. पर दिखाए सिजलिंग मूव्ज; देखें Video

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में हनी सिंह के एक गाने पर बेहतरीन डांस मूव्ज दिखाए हैं. इंस्टाग्राम पर जारी किए गए वीडियो में नुसरत दो और डांसर्स के साथ नजर आ रही हैं.

हनी सिंह के गाने पर थिरकीं यह एक्ट्रेस, छोटे-छोटे पैग.. पर दिखाए सिजलिंग मूव्ज; देखें Video
अपनी फिल्म के गाने पर थिरकतीं नुसरत भरूचा
  • 'इंटरनेशनल डांस डे' पर नुसरत ने पोस्ट किया वीडियो
  • छोटे-छोटे पैग... गाने पर थिरकती आईं नजर
  • 'लव सेक्स और धोखा' के जरिए रखा था बॉलीवुड में कदम
नई दिल्ली: 'इंटरनेशनल डांस डे' के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने बेहतरीन डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए. रविवार को फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की लीड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी फिल्म के एक गाने पर बेहतरीन डांस मूव्ज दिखाए. इंस्टाग्राम पर जारी किए गए वीडियो में नुसरत दो और डांसर्स के साथ नजर आ रही हैं. वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म के गाने छोटे-छोटे पैग... पर सिजलिंग डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं. यो यो हनी सिंह की फिल्म के गाने पर नुसरत की अदाएं देखते ही बन रही है. 

4 साल की बच्ची ने Bom Diggy Diggy पर किया ऐसा डांस, नजर नहीं हटा पाएंगे आप...
 
 

A post shared by nushrat (@nushratbharucha) on

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के एक्टर कार्तिक आर्यन का खुलासा, 'नुसरत के साथ अच्छा रिश्ता, लेकिन...'

नुसरत का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. कमेंट सेक्शन में उनके फैन्स ने नुसरत के डांसिंग अंदाज की खूब तारीफ की है. 15 घंटे में इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

देखें, वीडियो...
32 वर्षीय नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' के जरिए की थी. 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से एक्ट्रेस सुर्खियों में आईं. 'आकाश वाणी (2013)', 'प्यार का पंचनामा 2 (2015)' के अलावा नुसरत ने तलिम और तेलुगु फिल्मों में काम किया.  हालिया रिलीज फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी (2018)' से जरिए नुसरत ने जमकर वाहवाही लूटी. कार्तिक आर्यन और सनी सिंह स्टारर इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nushrat Bharucha, Sonu Ke Titu Ki Sweety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com