विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2019

'सोनचिड़िया' के डायलॉग और प्रोमो वीडियोज रिलीज, फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे धांसू संवाद - देखें Video

फिल्म 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) की टीम जोरशोर से फिल्म के प्रचार में व्यस्त है और अगले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का प्रचार सभी प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है.

'सोनचिड़िया' के डायलॉग और प्रोमो वीडियोज रिलीज, फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे धांसू संवाद - देखें Video
फिल्म 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) एक मार्च को रिलीज होगी
  • 'सोनचिड़िया' में मुख्य भूमिका में हैं सुशांत सिंह राजपूत
  • भूमि पेडनेकर हैं लीड एक्ट्रेस
  • मनोज वाजपेयी और रणवीर शौरी भी आएंगे नजर
नई दिल्ली:

फिल्म 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) की टीम जोरशोर से फिल्म के प्रचार में व्यस्त है और अगले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का प्रचार सभी प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है. रिलीज से पहले, 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से रोमांचकारी डायलॉग प्रोमो जारी किए हैं. अब तक आरएसवीपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तीन अलग-अलग वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी के डायलॉग प्रोमो शामिल हैं. इन प्रोमो के जरिये फिल्म में उनके पात्रों का परिचय भी दिया गया है. आरएसवीपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तीन अलग-अलग संवाद प्रोमो पोस्ट किए हैं.  'सोनचिड़िया' (sonchiriya) फिल्म में मान सिंह की भूमिका निभा रहे मनोज बाजपेयी का संवाद प्रोमो को साझा करते हुए, आरएसवीपी ने लिखा, "इनका लूटने का अंदाज बड़ा कूल है! मीलिए गैंग के लीडर मान सिंह से."

अमिताभ बच्चन पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को देंगे 5-5 लाख रुपये

 

 

फिल्म 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) में इंदुमती यानी भूमि पेडणेकर का संवाद प्रोमो साझा करते हुए, निर्माताओं ने इसे कैप्शन दिया, अपने वसूलों के पक्के हैं यह! वकील सिंह से कभी पंगा मत लेना. अब तक रिलीज हो चुके 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) के प्रचार वीडियो ने फिल्म के प्रति दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है. 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नज़र आएगा. इतना ही नहीं, यहां सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नज़र आएंगे. वही, फिल्म की थीम को मद्देनजर रखते हुए स्टारकास्ट इंटेंस अवतार में दिखाई देगी जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुई ट्रेलर में भी देखने मिली.

Navjot Singh Sidhu का कपिल शर्मा के शो से जाना पहले से था तय! 5 दिन पुराने Video से हुआ खुलासा

 

 

फिल्म 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) में मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpai) , रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत, सोनचिड़िया में डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी. मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गयी, सोनचिड़िया (sonchiriya) में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी.

दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी सॉन्ग 'गबरू नू' से मचाया धमाल, यूट्यूब पर 48 लाख बार देखा गया Video

 

 

निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब 'सोनचिड़िया' पेश करने के लिए तैयार हैं. आरएसवीपी की "सोनचिड़िया" 1 मार्च 2019 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonchiriya, Sushant Singh Rajput, Sonchiriya Dialogues
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com