विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2018

कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे को मिला नया दोस्त, कुछ यूं शेयर की Pics

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बहल (Sonali Bendre Bahl) न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं हैं. इलाज के दौरान उनके बाल्ड लुक की तस्वीर सोशल मीडिया काफी छाई रही.

कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे को मिला नया दोस्त, कुछ यूं शेयर की Pics
सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के साथ विगमेकर बोखी
  • सोनाली ने शेयर की तस्वीर
  • विगमेकर बोखी से हुई दोस्ती
  • सोशल मीडिया पर आई तस्वीरें
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बहल (Sonali Bendre Bahl) न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं हैं. इलाज के दौरान उनके बाल्ड लुक की तस्वीर सोशल मीडिया काफी छाई रही. अब उन्हें एक दोस्त के रूप में एक विगमेकर से मुलाकात हो चुकी है. सोनाली बेंद्रे के विगमेकर का नाम बोखी है, जिनके साथ उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटो के साथ सोनाली बेंद्रे ने कहा है कि उन्हें विगमेकर के रूप में एक दोस्त मिल गया है. सोनाली ने सोमवार को विग के साथ एक तस्वीर साझा की थी. सोनाली ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "कभी-कभी विकट परिस्थिति में आपकी मुलाकात सबसे शानदार लोगों से हो जाती है.. किसी ऐसे व्यक्ति से, जो आपसे अजनबी की तरह मिलता है, लेकिन जल्द ही आपका दोस्त बन जाता है. ऐसी ही एक दोस्त हैं बोखी, जो जीनियस हेयर स्टाइलिस्ट और विगमेकर हैं."

Bigg Boss 12: जसलीन मथारू के खिलाफ दीपक ठाकुर ने भड़काया, अनूप जलोटा ने दिया ये जवाब

 
बता दें, सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल का कहना है कि सोनाली की हालत स्थिर है और बिना किसी परेशानी के उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि सोनाली की हालत अब स्थिर है. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "सोनाली को प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया. उनकी हालत अब स्थिर है. उनका बिना किसी रूकावट के इलाज हो रहा है. यह लंबी यात्रा है लेकिन हमने इसकी शुरुआत बहुत ही सकारात्मकता के साथ की." गंभीर बीमारी से जूझ रहीं अभिनेत्री सोनाली हमेशा से सकारात्मक सोच की रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on


भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एयरपोर्ट पर किया ऐसा बचपना, Video हुआ वायरल

43 वर्षीया अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आईं. कैंसर के कारण बाल न होने की वजह से उन्होंने विग पहन रखा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonali Bendre, Wigmeker Bokhee, New York
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com