- सोनाक्षी सिन्हा को रामायण से जुड़ी गलती पर किया जाता है ट्रोल
- एक्ट्रेस को आध्यात्मिक गुरू ने दी सलाह
- रामायण से जुड़े प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई थीं एक्ट्रेस
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 'रामायण' (Ramayan) से जुड़े प्रश्न का जवाब न देने पाने को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. इतना ही नहीं, इस चीज के लिए एक्ट्रेस को अभी तक ट्रोल किया जाता है. इस बात को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आध्यात्मिक गुरू और 'आर्ट ऑफ लिविंग' के फाउंडर श्री श्री रविशंकर से बातचीत की, जिसपर आध्यात्मिक गुरू ने उन्हें ट्रोल्स को नजरअंदाज करने की सलाह दी. सोनाक्षी सिन्हा ने श्री श्री रविशंकर से बातचीत के दौरान बताया कि लोग उस एक गलती को लेकर अभी भी मुझे ट्रोल करते हैं, जो कि बहुत दिल तोड़ने वाला है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर (Shri Shri Ravishankar) से बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 'कौन बनेगा करोड़पति' से जुड़ा किस्सा साझा किया. उन्होंने कहा, "मैंने रुमा देवी नाम की एक कंटेस्टेंट के साथ शो में हिस्सा लिया था. हमसे संजीवनी बूटी पर एक सवाल किया गया, जिसे लेकर मैं और रुमा देवी दोनों ही ब्लैंक हो गए. ईमानदारी से यह मेरे लिए थोड़ा परेशान करने वाला है, क्योंकि हम रामायण को देखते हुए और पढ़ते हुए बड़े हुए हैं. लेकिन इस चीज को काफी समय हो गया, और उस वक्त हम दोनों ही ब्लैंक हो गए. तब से अब तक 5 से 6 महीने हो चुके हैं और यह दिल तोड़ने वाला है कि लोग उस एक गलती के लिए मुझे अभी तक ट्रोल करते हैं."
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की इस परेशानी पर श्री श्री रविशंकर (Shri Shri Ravishankar) ने उन्हें ट्रोल्स को गंभीरता से न लेने की सलाह दी और एक्ट्रेस से कहा कि लोग अक्सर दूसरों की गलतियां ढूंढने के कोशिश करते हैं. ऐसे में उन्हें यह सकारात्मक तौर पर लेना चाहिए कि वे केवल एक ही गलती के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं, उससे ज्यादा के लिए नहीं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'दबंग 3' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं