विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2024

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को हुए 3 दिन, अब ट्रोल करने वालों पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने भी जहीर इकबाल से शादी करने पर ट्रोल करने वालों को रिएक्शन दिया है.

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को हुए 3 दिन, अब ट्रोल करने वालों पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
सोनाक्षी सिन्हा का शादी पर ट्रोल करने वालों को रिएक्शन
नई दिल्ली:

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 3 दिन हो गए हैं. दोनों ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए. शादी की खबरें आने के बाद से ही एक्ट्रेस की हर तरफ चर्चा शुरू हो गई थी. वहीं सेलेब्स और फैंस ने जहां उन्हें सपोर्ट किया तो वहीं कई लोगों ने ट्रोल किया. इसके चलते कपल ने भी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया. लेकिन अब लगता है हीरामंडी एक्ट्रेस ने चित्रकार प्रसाद भट की पोस्ट पर कमेंट करके ट्रोलिंग को जवाब दिया है.

दरअसल, प्रसाद भट आर्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की मैरिज सेरेमनी से उनके कैरिकेचर शामिल थे. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्रेम यूनिवर्सल धर्म है." इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "सच्चे शब्द!! यह बहुत प्यारा है! धन्यवाद." इसे एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया. 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दूं कि सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के प्रावधानों के तहत अपनी शादी का रजीस्ट्रेशन कराया है. जो कि एक्ट्रेस के बांद्रा वाले घर में हुआ है. 

बता दें, ऋचा चड्ढा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की तारीफ की थी और ट्रोलर्स को जवाब दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha Marriage, Sonakshi Sinha, Shatrughan Sinha, Zaheer Iqbal,   reena Roy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com