विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

2 घंटे में जाने-माने वकील राम जेठमलानी की जिंदगी का राज खोंलेगी सोहा अली खान

सोहा ने कहा, "जेठमलानी के जीवन को दो या ढाई घंटे की बायोपिक में ढालना बहुत मुश्किल है. रोनी स्क्रूवाला के रूप में हमें एक अच्छा साथी मिला है. एक बार पटकथा तैयार हो जाएगी, तो हम निर्देशक से बात करेंगे. एक बार काम की तैयारी हो जाए, फिर हम शुरुआत कर देंगे."

2 घंटे में जाने-माने वकील राम जेठमलानी की जिंदगी का राज खोंलेगी सोहा अली खान
सोहा अली खान (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: इन दिनों बेटी इनाया की परवरिश में बिजी बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने पति और अभिनेता कुणाल खेमू के साथ एक प्रोडक्शन हाउस 'रेनेगेड फिल्म्स' की शुरुआत की है. वे रोनी स्क्रूवाला के साथ मिलकर जाने-माने वकील और राजनेता राम जेठमलानी की बायोपिक का निर्माण कर रही हैं. सोहा का कहना है कि राम जेठमलानी के जीवन को दो घंटे की बायोपिक में ढालना बड़ी चुनौती है. सोहा इस बायोपिक की सह-निर्माता हैं और उनका कहना है कि जेठमलानी के जीवन के किसी भी तथ्य को नहीं छोड़ा जा सकता और इस कारण यह काम मुश्किल है. इस बायोपिक की पटकथा लिखी जा रही है. हालांकि, अभी इसके निर्देशक की घोषणा नहीं की गई है. 

Viral Photo: क्यूटनेस के मामले में तैमूर अली खान से कम नहीं उनकी छोटी बहन, ये रहा सबूत

सोहा ने कहा, "जेठमलानी के जीवन को दो या ढाई घंटे की बायोपिक में ढालना बहुत मुश्किल है. रोनी स्क्रूवाला के रूप में हमें एक अच्छा साथी मिला है. एक बार पटकथा तैयार हो जाएगी, तो हम निर्देशक से बात करेंगे. एक बार काम की तैयारी हो जाए, फिर हम शुरुआत कर देंगे."

ननद के फंक्शन में इस अंदाज में पहुंचीं करीना कपूर, सास भी साथ दिखीं

जेठमलानी के जीवन में 1959 का के. एम. नानावाती बनाम महाराष्ट्र मामले से लेकर 2011 का 2-जी घोटाला शामिल है. हवाला घोटाला में वह लाल कृष्ण आडवाणी के वकील थे और साथ ही अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि मामले में वह अरविंद केजरीवाल के वकील थे. इस प्रकार जेठमलानी कई बड़े मामलों से जुड़े रहे हैं. 

सोहा अली खान ने दिखाई बेटी इनाया की पहली झलक

सोहा अली खान के मुताबिक, "यह काफी अच्छी जीवन गाथा है, क्योंकि जेठमलानी 94 साल के हैं. उनका करियर 70 साल का रहा है और देखिए कि इस करियर में उन्होंने कैसे-कैसे लोगों का प्रतिनिधित्व किया है? इनमें राजनेताओं और कई अपराधियों के नाम शामिल हैं. यह कहानी बताना आसान नहीं है. इसमें सिर्फ यह कहानी बताने का ही काम नहीं है, बल्कि यह फैसला लेना मुश्किल है कि उनके जीवन का कौन सा किस्सा दर्शाया जाए और कौन सा नहीं?"

VIDEO: सोहा अली खान से खास मुलाकात
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soha Ali Khan, Ram Jethmalani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com