विज्ञापन

OTT पर खूब पसंद की गई थी 5 एपिसोड की ये वेब सीरीज, छोटा शहर-मिडिल क्लास परिवार, सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज

द वायरल फीवर की इस पॉपुलर वेब सीरीज का प्रीमियर फरवरी 2026 को हुआ था. अब 6 महीने के अंदर की इसके दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट हो गई और साथ ही साथ ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है.

OTT पर खूब पसंद की गई थी 5 एपिसोड की ये वेब सीरीज, छोटा शहर-मिडिल क्लास परिवार, सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज
फैमिली किराना स्टोर का सीजन-2 जल्द
Social Media
नई दिल्ली:

Family Kirana Store Season 2: TVF ने हमेशा अपनी ऐसी कहानियों से दर्शकों का दिल जीता है, जिनसे लोग आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं. अपनी शानदार और रिलेटेबल सीरीज की सफलता के साथ TVF आज देश के बड़े प्रोडक्शन हाउस में शामिल हो चुका है. इसके शोज ने लगातार दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है और पॉप कल्चर का भी हिस्सा बने हैं. अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए TVF अपनी सुपरहिट स्लाइस-ऑफ-लाइफ कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘फैमिली किराना स्टोर' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. इसका निर्देशन सक्षम अरोड़ा और हेमंत मिश्रा ने किया है.

फरवरी 2026 में प्रीमियर हुई ‘फैमिली किराना स्टोर' एक मिडिल क्लास, छोटे शहर की फैमिली की कहानी है, जिसके मुखिया गजानंद हैं. वह अपने घर से जुड़े छोटे से किराना स्टोर को लेकर कुछ ज्यादा ही जुनूनी हैं, जबकि स्टोर लगातार संघर्ष कर रहा है. पहले सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था और अब इसका दूसरा सीजन आने के लिए तैयार है. मेकर्स ने दूसरे सीजन का ऐलान करने के साथ इसका मजेदार ट्रेलर भी रिलीज किया है, जिसमें हंसी, ड्रामा और परिवार की रोजमर्रा की भागदौड़ और उलझनों की एक और मजेदार झलक देखने को मिल रही है.

‘फैमिली किराना स्टोर' आम मिडिल क्लास जिंदगी, परिवार के रिश्तों और एक दुकानदार के अपने मोहल्ले से जुड़ाव को बेहद प्यारे और मजेदार अंदाज में दिखाती है. कहानी भले ही बेहद सरल है, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. TVF ने एक बार फिर ऐसी कहानी चुनी है, जिसमें दर्शकों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और अपने आसपास के लोगों की झलक दिखाई देती है. यही जुड़ाव इस शो की असली ताकत है.

‘फैमिली किराना स्टोर' की कहानी हेमंत मिश्रा ने लिखी है और उन्होंने सक्षम अरोड़ा के साथ मिलकर इसका निर्देशन भी किया है. शो को विजय कोशी ने प्रोड्यूस किया है. इसमें श्रीकांत वर्मा, गरिमा विक्रांत सिंह, हेमंत मिश्रा, बैशाली सिन्हा, अभिषेक झा, कुमकुम परमार, मनीषा स्वामी, राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुशवाहा और रैना विक्रम नजर आएंगे. ‘फैमिली किराना स्टोर' का पहला एपिसोड 28 अगस्त को रिलीज होगा.

यह भी पढ़ें: बचपन में पिता करते थे मजदूरी, 3000 गाने बनाने वाली इस सिंगर के निधन पर झुका देश का झंडा, जानें कौन हैं डॉली?

पिछले कुछ सालों में TVF ने लगातार ऐसी कहानियां दी हैं, जो अलग-अलग उम्र के दर्शकों से जुड़ती हैं. 2026 में भी TVF के 9 शोज रिलीज हुए हैं, जिनमें सोनीलिव पर ‘गुल्लक सीजन 5', ‘सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2', अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3', नेटफ्लिक्स पर ‘हेलो बच्चों सीजन 1' और जियोहॉटस्टार पर ‘स्पेस जेन: चंद्रयान सीजन 1' शामिल हैं. प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में भी TVF ने फिल्मों ‘Vvan' और ‘कॉलेज फेस्ट' समेत कई प्रोजेक्ट्स की बड़ी अनाउंसमेंट के साथ अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Viral Fever, Comedy, Web Series, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com