हॉलीवुड की मशहूर गायिका डॉली पार्टन का निधन हो गया है. डॉली ने 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. अमेरिका की कंट्री सिंगर के तौर पर दुनियाभर में पहचानी जाने वाली डॉली की मौत की खबर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं. पार्टन के लिए संगीत कोई पेशा नहीं था बल्कि एक ऐसी कला थी जो उनमें शुरुआत से ही पनप रही थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि डॉली ने महज 6 साल की उम्र में अपना पहला गाना लिखा था और 10 साल की उम्र तक वह टीवी पर एक रेगुलर परफॉर्मर बन गई थीं. 11 साल की उम्र में डॉली ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था. उनके करियर की एक और हाईलाइट ये है कि उन्होंने 11 ग्रैमी अवॉर्ड जीते थे.
3000 गाने और 11 ग्रैमी
डॉली पार्टन के करियर और उनकी शुरुआत के बारे में जितना ही कहा जाए वह कम है. वह वो महान हस्ती हैं जिन्होंने 16 साल की उम्र में बतौर प्रोफेशनल सॉन्ग राइटिंग की शुरुआत की और 60 साल के अपने करियर में 49 स्टूडियो एल्बम दीं. पार्टन ने करीब 3000 से ज्यादा गाने बनाए. म्यूजिक में वह कम्पोजर, राइटर और सिंगर तीन रोल में काम लेती थीं. इसके अलावा वह एक एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन भी थीं.

Photo Credit: social Media
12 भाई बहन और गरीबी में बीता बचपन
पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 12 भाई बहनों में चौथे नंबर पर थीं. पार्टन के पिता घर चलाने के लिए दूसरों के खेतों पर काम किया करते थे. इसके अलावा कंस्ट्रक्शन वर्क साइट्स पर मजदूरी भी करते थे. यह सब केवल अपने परिवार को पालने के लिए. इन सभी चुनौतियों के बीच डॉली की आंखों में अलग ही सपने पनप रहे थे. उनके टैलेंट और काम ने उनके घर के परिवार के लिए सहारे का काम किया.
मरते मरते छोड़ी 450 करोड़ की संपत्ति
एक तरफ जहां बचपन तंगहाली में बीता वहीं डॉली ने अपनी मेहनत और लगन से 450 करोड़ की नेटवर्थ बनाई. डॉली की पर्सनल लाइफ खासतौर से रिलेशनशिप अच्छी रही. उन्होंने 30 मई 1966 में कार्ल थॉमस से शादी की और ये साथ 50 साल चला. डॉली कभी मां नहीं बन पाईं. अब बताया जा रहा है कि डॉली के निधन के बाद उनकी 450 करोड़ की नेटवर्थ उनके भतीजे ब्रायन सीवर और परिवार के नाम होगी.

Photo Credit: social media
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने डॉली के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने जानकारी दी कि शोक में डूबे अमेरिका का झंडा एक हफ्ते तक आधा झुका रहेगा. ट्रम्प ने लिखा कि उनके जैसा ना कोई था और ना ही कोई होगा.
"Rest in Peace, Dolly! The World loves you." - President Donald J. Trump pic.twitter.com/ZPf8IzybNe
— The White House (@WhiteHouse) August 25, 2026
भारत से था खास लगाव
डॉली ने अपने कई इंटरव्यू में भारत आने की इच्छा जाहिर की थी. रोलिंग स्टोन इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में डॉली ने कहा था कि वह हमेशा भारत जाना चाहती रही हैं लेकिन कभी जाने का मौका नहीं मिला. वे उम्मीद करती थीं कि कभी उन्हें ऐसा मौका मिलेगा.
भारतीय फोटोग्राफर के साथ किया काम
साल 2023 में अपनी एल्बम रॉकस्टार की रिलीज के दौरान उन्होंने प्रमोशनल और कवर फोटोग्राफी के लिए भारतीय मूल के फोटोग्राफर विजयत मोहिंद्रा को चुना था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं