विज्ञापन

'मैंने प्यार किया' से 'सिंघम' तक, इन जोड़ियों ने बदली बॉलीवुड की तस्वीर, अब 'समुक' से नई उम्मीद

प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े प्रोजेक्ट समुक के लिए साथ आए हैं. हाई-ऑक्टेन एलियन सर्वाइवल थ्रिलर बताई जा रही यह फिल्म हिंदी सिनेमा में साइंस-फिक्शन और सर्वाइवल हॉरर का नया अध्याय लिखने की तैयारी में है.

'मैंने प्यार किया' से 'सिंघम' तक, इन जोड़ियों ने बदली बॉलीवुड की तस्वीर, अब 'समुक' से नई उम्मीद

प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और अक्षय कुमार की जोड़ी अपने बड़े प्रोजेक्ट 'समुक' के लिए फिर साथ आई है. ऐसे में यह कहना होगा कि यह जोड़ी हर बार कि तरह इस बार भी कुछ रोमांच से भरा लेकर आने वाली है. कनिष्क वर्मा द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म को सिर्फ हाई-ऑक्टेन एलियन सर्वाइवल थ्रिलर ही नहीं बल्कि मिलिट्री रियलिज़्म और जबरदस्त सर्वाइवल हॉरर का मेल भी कहा जा रहा है. 'समुक' को बेहद टैलेंटेड इंटरनेशनल एक्शन और क्रिएचर-डिजाइन टीमों के साथ मिलकर आकार दिया जा रहा है. इस तरह से यह हिंदी सिनेमा के लिए एक दमदार और नई राह की शुरुआत करने वाली फिल्म बन गई है.

एक्टर और फिल्ममेकर की यह जोड़ी सिर्फ बड़े स्केल पर बनाई जा रही फिल्म 'समुक' ही नहीं दे रही बल्कि इस बात पर भी रोशनी डाल रही है कि जब भी कोई एक्टर और फिल्ममेकर की जोड़ी साथ मिलकर अगर कुछ करते हैं तो वो सिर्फ एक फिल्म नहीं देते बल्कि उस समय को एक नई पहचान देते हैं. तो चलिए बॉलीवुड के कुछ बेहद जानी मानी एक्टर-फ़िल्ममेकर की जोड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने मास सिनेमा को एक नए तरीके से पेश किया, और साथ ही उस दमदार टीम की भी बात, जो एक बड़े साइंस-फिक्शन प्रोजेक्ट के ज़रिए एक बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रही है.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

सलमान खान और सूरज बड़जात्या

सलमान खान और सूरज बड़जात्या की लीजेंडरी जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. इन फिल्मों पर नजर डालें तो उनमें कुछ सबसे यादगार फैमिली ड्रामाज़ है. उनकी जोड़ी ने 'मैंने प्यार किया' से अपनी सफलता से भरी शुरुआत की थी, जिसके बाद 'हम आपके हैं कौन..!', 'हम साथ-साथ हैं', और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी कल्चरल क्लासिक्स के साथ वे आगे बढ़ते गए और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनकी जोड़ी द्वारा लाई गई हर फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपनापन, भारतीय संस्कृति, और एक साफ दिल की भावनाएं लेकर आए हैं. उनकी पार्टनरशिप ने फैमिली एंटरटेनमेंट को फिर से सिर्फ परिभाषित ही नहीं किया  बल्कि प्रेम के आइकॉनिक किरदार के इर्द-गिर्द एक लिगेसी भी क्रिएट की है.

शाहरुख खान और यश चोपड़ा

शाहरुख खान और यश चोपड़ा की जोड़ी ने सिनेमा की दुनिया में रोमांस को इस तरह से पेश किया है जिसका कोई मुकाबला नहीं. उनकी सुपरहिट जोड़ी ने साथ मिलकर 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर-ज़ारा' और 'जब तक है जान' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है. यह कहना गलत नहीं होगा कि यश चोपड़ा की दिल को लुभाने वाली कहानी और शाहरुख खान के चार्म और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने एक ऐसा जॉनर बनाया जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद किया जाएगा.

गोविंदा और डेविड धवन

गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में देकर अपनी बादशाहत साबित की थी. उनकी इस कमल की जोड़ी ने 'आंखें', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1' और 'पार्टनर' जैसी लगातार कई हिट कॉमेडी फ़िल्में देकर, ज़बरदस्त कॉमेडी के जरिए एंटरटेनमेंट करने में महारत हासिल की. उस समय उनकी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के साथ-साथ मैच होने वाली एनर्जी का कोई जवाब नहीं था. यही वह समय था जब उनकी जोड़ी ने मास कॉमेडी के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया.

अजय देवगन और रोहित शेट्टी

मॉडर्न मास-एक्शन फिल्मों की दुनिया को आकार देने वाली अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी हाल के समय में सबसे सफल कमर्शियल पार्टनरशिप में से एक बनाई है. दोनों ने साथ मिलकर एक्शन कॉमेडी जॉनर को सिर्फ परिभाषित ही नहीं किया है बल्कि हिट 'गोलमाल' फ़्रैंचाइज़ी से शुरुआत करते हुए उसे एक अलग पहचान भी दी है. अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी से अब तक,  'सिंघम' सीरीज़ और 'बोल बच्चन' के साथ ब्लॉकबस्टर 'कॉप यूनिवर्स' शुरू करके अपनी पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाया है. 

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद इन मशहूर जोड़ियों के बीच, अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की जोड़ी सिर्फ सुपरहिट ही नहीं है बल्कि बल्कि यह हर तरह के किरदारों में खुद को ढाल लेने वाली जोड़ी के रूप में जानी जाती है. अब इस जोड़ी को जो बात अलग बनाती है वो यह है कि उन्होंने कभी भी एक साथ एक तरह की कहानी पर काम नहीं किया है. जी हां, हर बार बिल्कुल अलग तरह की फ़िल्मों में वे प्रयोग करना पसंद करते हैं और हर बार कुछ नया लाकर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं.

इस जोड़ी ने अपनी शुरुआत एक जबरदस्त हीस्ट थ्रिलर फ़िल्म 'आँखें' से शुरू की थी, जो अपनी अलग तरह की कहानी ही नहीं बल्कि अनोखे कॉन्सेप्ट और स्टाइल के वजह से भी बेहद पसंद की गई. इसके बाद उन्होंने इमोशनल फ़ैमिली ड्रामा 'वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में साथ हाथ मिलाया, जिसमें उनकी कहानी कहने का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने मिला.

बीतते समय के साथ जोड़ी ने कई ऐसी फिल्में दीं जो लोगों के दिलों में बस गईं. फिल्मों की बात करें तो इनमें रोमांटिक कॉमेडी 'नमस्ते लंदन', एंटरटेनर 'सिंह इज किंग' और एक्शन थ्रिलर 'हॉलिडे: अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ़ ड्यूटी'.का नाम शामिल हैं. इस जोड़ी ने अपने हर एक प्रोजेक्ट में कुछ नया करने की सिर्फ कोशिश ही नहीं की है बल्कि इसके साथ ही उनके बीच का रिश्ता भी मज़बूत हुआ है. उनके इसी आपसी भरोसे ने उन्हें अब कमर्शियल सिनेमा की नब्ज को समझते हुए नए क्रिएटिव रास्ते आजमाने में मदद की है.

यह भी पढ़ें: 350 दिनों तक थिएटर में चलने वाली धर्मेंद्र की वो फिल्म, जिसके 6 सुपरहिट गानों ने जीता था दिल, रफी-आशा के सुर 60 साल बाद भी प्लेलिस्ट की शान

अब जब 'समुक' कहानी और टेक्निकल लेवल पर नई सीमाएं तय करने की तैयारी कर रही है, यह पावरहाउस टीम अपने अब तक के सबसे बेबाक फेज में पहुंच चुकी है. पारंपरिक कहानियों से हटकर एक एलियन सर्वाइवल थ्रिलर की तरफ बढ़ते हुए, 'समुक' इस बात की मिसाल है कि जब एक भरोसेमंद एक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी लगातार खुद को चुनौती देती रहती है, तो क्या कुछ हासिल किया जा सकता है. यह एक लंबे समय से चले आ रहे क्रिएटिव रिश्ते का जश्न है, एक ऐसा बॉन्ड जो लगातार बदल रहा है, बड़ी छलांगें लगा रहा है, और बड़े पर्दे पर नए और शानदार अनुभव लेकर आ रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Vipul Amrutlal Shah, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com