Singham Again Box Office Collection Day 5: अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और जैकी श्रॉफ की फिल्म सिंघम अगेन इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज है. इन सभी कलाकारों के अलावा फिल्म में सलमान खान ने चुलबुल पांडे के रोल में कैमियो भी किया है. जिसके चलते सिंघम अगेन की ओर भी ज्यादा चर्चा हो रही है. फिल्म ने चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. अब सिंघम अगेन के पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है.
अब तक के आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन सिंघम अगेन ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. इसके साथ ही सिंघम अगेन ने भारत में पांच दिन के अंदर 142 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. जबकि दुनिया भर में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर की यह फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम अगेन का कुल बजट 350 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म को अभी 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अब आगे चलकर सिंघम अगेन अजय देवगन की हिट फिल्म दृश्यम 2 के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. सिनेमाघरों में 240 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह देखना बाकी है कि क्या यह तानाजी के कलेक्शन को पीछे छोड़ पाती है, जो 279 करोड़ रुपये के साथ अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है. आपको बता दें कि सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें सिम्बा और सूर्यवंशी भी शामिल हैं. इस फिल्म को यूनिवर्स के लिए एवेंजर्स-स्टाइल क्रॉसओवर के रूप में बनाया गया है, जिसमें अजय देवगन को अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की सिम्बा के साथ लाया गया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर द्वारा निभाए गए नए किरदारों को पेश किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं