- 'सिंबा' ने की शानदार कमाई
- तोड़ा शाहरुख का रिकॉर्ड
- रोहित शेट्टी की एक और ब्लॉकबस्टर
Simmba Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) रोजाना नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. पिछले तीन हफ्ते से लगातार बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की यह तीसरी फिल्म है, जिसने 200 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Simmba Box Office Collection) किया है. रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंबा' हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है. डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ही फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' (Chennai Express) को पीछे छोड़ते हुए मंगलवार को 'सिंबा' ने 227.71 करोड़ रुपए कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया.
सोनम कपूर ने विदेशी सिंगर के गाने पर यूं लगाए ठुमके, इंटरनेट पर Video हुआ वायरल
#Simmba crosses *lifetime biz* of #ChennaiExpress and emerges Rohit Shetty's highest grosser... [Week 3] Fri 2.60 cr, Sat 4.51 cr, Sun 5.30 cr, Mon 2.86 cr. Total: ₹ 227.71 cr. India biz. BLOCKBUSTER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 15, 2019
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' (Chennai Express) ने साल 2013 में 227.13 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था, जिसे 'सिंबा' ने तोड़ डाला. रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' ने दो हफ्ते पूरे होने से पहले मात्र 12 दिन में 200 करोड़ रुपए कमा लिए. डायरेक्टर रोहित शेट्टी के लिए खुशी की बात है कि 'सिंबा' के अलावा 'गोलमाल अगेन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में इतना ही समय लिया था. पहले हफ्ते में 150 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद दूसरे हफ्ते भी रफ्तार जारी रही और अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. 'सिंबा' फिल्म ने 5 दिन में 100 करोड़, 7 दिन में 150 करोड़, 10 दिन में 175 करोड़ और 12 दिन में 200 करोड़ रुपए कमाए.
देखें वीडियो-
इस तरह रणवीर सिंह की ये अब तक की सबसे बड़ी सोलो हिट फिल्म बन चुकी है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan ) की 'सिम्बा (Simmba)' को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने डायरेक्ट किया है. 'सिम्बा' रोहित शेट्टी की आठवीं लगातार ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रु. के आकंड़े को पार किया है. रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' तेलुगू फिल्म 'टेम्पर' की रीमेक है. 'टेम्पर' साउथ की सुपरहिट फिल्म है और इसमें जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आए थे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं