विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2020

Dial 100 फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, मनोज बाजपेयी और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में आएंगे नजर

फिल्म डायल 100 की शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म में नीना गुप्ता (Neena Gupta), मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Dial 100 फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, मनोज बाजपेयी और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में आएंगे नजर
Dial 100 की शूटिंग हुई शुरू
  • डायल 100 की शूटिंग हुई शुरू
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म को कर रहे प्रोड्यूस
  • मुख्य किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
नई दिल्ली:

नीना गुप्ता (Neena Gupta), मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) ने शुरू फिल्म डायल 100 की शूटिंग शुरू कर दी है. यह फिल्म सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा मिलकर  प्रोड्यूस कर रहे हैं. सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने फ़िल्ममेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की अल्केमी फिल्म्स के साथ मिलकर आगामी फ़िल्म डायल 100 की घोषणा की. इस फिल्म में एक्ट्रेस नीना गुप्ता, मनोज बाजपेयी और साक्षी तंवर नज़र आएंगे.

इन कलाकारों ने अपने अभिनय से फ़िल्म जगत में अपना लोहा मनवाया है. यह एक यूनिक थ्रिलर फिल्म होगी।. इस कॉलेब्रेशन की दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया ने पिकू, पैडमेन, शकुंतला देवी जैसी कमर्शियली सक्सेस और ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है, वहीं दूसरी तरफ़ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने  वी आर फैमिली और हिचकी जैसी फ़िल्में डायरेक्ट की है. ये दो क्रिएटिव फोर्स मिलकर ऑडियंस के लिए एक ऐसी थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं जो उन्हें सीट से बांधे रखेगी. मुम्बई में इस फ़िल्म की शूटिंग  शुरू हो चुकी है. रेंसिल डी सिल्वा इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं.

निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा कहते हैं कि, "इस फिल्म को लेकर मैं बेहद उत्साहित और एनर्जी से भरपूर हूं. हमने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म के निर्माता सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और अल्केमी फिल्म्स ने फ़िल्म निर्देशन के लिए खुली छूट दी हैं जो बेहद प्रेरणादायी और परिपूर्ण है. डायल 100 एक ऐसी फिल्म है जिसका प्लॉट बहुत ही दिलचस्प है , साथ ही इसे देखते समय आप के मन में कई सवाल उठ सकते हैं. यह एक ऐसी फिल्म है जिसके रहस्य को जानने के लिए आप इसे बार बार देखना पसंद करेंगे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Bajpayee, Neena Gupta, Sidharth Malhotra, Dial 100, Sakshi Tanwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com