विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2025

पहले लजाई, फिर घूंघट हटाकर ससुराल में ऐसा नाची दुल्हन, देखती रह गइ ताई, चाची, मामी, लोग बोले- सीमा हैदर तो नहीं

सोशल मीडिया पर नई नवेली दुल्हन का यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दुल्हन पहले लजाती है फिर ऐसा कमाल का डांस करती है कि लोगों का दिल जीत लेती है.

पहले लजाई, फिर घूंघट हटाकर ससुराल में ऐसा नाची दुल्हन, देखती रह गइ ताई, चाची, मामी, लोग बोले- सीमा हैदर तो नहीं
सोशल मीडिया पर दुल्हन का डांस वीडियो हो रहा वायरल
नई दिल्ली:

Bride Viral Dance Video: इंटरनेट पर अक्सर शादियों के दौरान के अजब-गजब वीडियोज सामने आते रहते हैं. कभी दूल्हा माइकल जैक्सन बनकर स्टेज पर ही मूव्स दिखाने लगता है तो कभी दुल्हन सब भूल भाल कर अपनी ही शादी में ठुमके लगाने लगती है. वहीं एक वायरल हो रहे वीडियो में एक नई नवेली बहू ससुराल में धमाका करती दिख रही है. ये बहू पहले तो लजाती है, फिर घूघंट खोलकर ऐसा जबरदस्त डांस करती है कि देखने वालों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं. आप भी इस वीडियो को देखने के बाद खुश हो जाएंगे.

नई बहू का धमाकेदार डांस

वीडियो को देख ऐसा लग रहा है यहां घर की महिलाएं नई बहू का स्वागत कर रही हैं. दूल्हे की बहन, चाचियां और मौसियां पहले तो दुल्हन को थोड़ा सा थिरकने के लिए जोर देती हैं, लेकिन जब बहू अपने फॉर्म में आती है और फुल बॉडीवुड स्टाइल में डांस शुरू करती हैं, तो बस उनकी भी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. भारी भरकम लहंगे और गहनों से लदी दुल्हन हरियाणवी गाने पर कमाल के स्टेप्स दिखाती है. उसका डांस देख एक बार तो दूल्हा भी हैरत में पड़ जाता है. वीडियो को कैप्शन में लिखा है, नई बहू सबको कितनी अच्छी लगती है. वहीं वीडियो पर टेक्स्ट लिखा है, ‘मुझे ये सीमा हैदर जैसी क्यों लग रही है'.

वीडियो को 2.5 लाख से अधिक यूजर्स ने देखा है और हजारों ने लाइक किया है. वहीं ढेरों यूजर्स ने कमेंट कर इस दुल्हन को क्यूट और खूबसूरत बताया. जबकि कईयों ने इसके डांस की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, 'ये सीमा हैदर की तरह बिल्कुल नहीं लग रही, बेहद प्यारी है ये'. एक अन्य ने लिखा है, 'सपना चौधरी को फेल कर दिया'. एक और ने लिखा, 'कितनी क्यूट दुल्हन है'. तो वहीं एक और ने लिखा, 'कहीं ये सीमा हैदर तो नहीं. उसी की तरह लग रही है'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Dance, Viral Dance Of New Bride, New Bride Viral Dance Video, Bride Dance On Haryanvi Song, Bride Viral Dance Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com