विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2020

सुप्रीम कोर्ट के CBI जांच के आदेश पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति का Tweet, बोलीं- आखिरकार...

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Sing Rajput) मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने पर श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) का रिएक्शन आया है.

सुप्रीम कोर्ट के CBI जांच के आदेश पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति का Tweet, बोलीं- आखिरकार...
सीबीआई जांच पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) का आया रिएक्शन
  • सुशांत सिंह राजपूत केस की होगी सीबीआई जांच
  • बहन श्वेता सिंह कीर्ति का आया रिएक्शन
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Sing Rajput) के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. महाराष्ट्र सरकार की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. अब एक्टर का परिवार एससी के इस फैसले से काफी खुश है. कोर्ट के इस आदेश पर सुशांत की बहन श्वेता (Shweta Singh Kirti) ने एक नहीं बल्कि कई ट्वीट किए हैं. अपने ट्वीट में श्वेता ने लोगों के समर्थन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. श्वेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम यहां हैं, आखिरकार, एसएसआर के लिए सीबीआई जांच होगी."


श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti Twitter) ने इस ट्वीट में भगवान का धन्यवाद किया और लिखा, "धन्यवाद भगवान जी, आपने हमारी दुआओं का जवाब दिया. लेकिन यह केवल शुरुआत है. सच्चाई की ओर पहला कदम. सीबीआई पर पूरा विश्वास है." श्वेता सिंह कीर्ति ने तीसरा ट्वीट लोगों के सपोर्ट और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की सीबीआई जांच पर फैन्स को बधाई देते हुए किया. उन्होंने लिखा, "मेरे बढ़े हुए परिवार को बधाई. बहुत खुश हूं. जीत और निष्पक्ष जांच की दिशा में पहला कदम."

श्वेता सिंह कीर्ति के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की मौत के सिलसिले में पटना में दर्ज केस मुंबई ट्रांसफर करने के लिए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया है. फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि मामले की जांच CBI करेगी. कोर्ट ने पटना में दर्ज FIR को सही ठहराया है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Singh Kirti, Shweta Singh Kirti Reaction CBI Enquiry, Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Case, Shweta Singh Kirti Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com