विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' पर डांस करते हुए बहन ने शेयर की Photos, बोलीं- मिस यू भाई

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' पर डांस करते हुए बहन ने शेयर की Photos, बोलीं- मिस यू भाई
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
  • बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ किया था डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की जांच में जुटी सीबीआई की टीम लगातार एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ कर रही हैं. वहीं, दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) लगातार सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सुशांत (Sushant Singh Rajput Video) अपनी बहन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. 


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपनी बहन श्वेता (Shweta Singh Kirti) के साथ 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त (Tu Cheez Badi Hai Mast Mast)' पर डांस कर रहे हैं. श्वेता ने इन पुरानी यादगार तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं और भाई 2014 में. रानी दी और जीजू की शादी की 20वीं सालगिरह के मौके पर हम 'चीज बड़ी है मस्त-मस्त' की धुन पर डांस कर रहे थे." श्वेता सिंह कीर्ति ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "मिस यू भाई." श्वेता के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसके अलावा श्वेता सिंह कीर्ति ने एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत गरीब बच्चों में चीजें बांटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्टर की दरियादिली साफ तौर पर देखी जा सकती है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल किस देश में है मेरा दिल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह जीटीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता में भी दिखाई दिए थे. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में एंट्री की और इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एमएस धोनी', 'छिछोरे' और कई जबरदस्त फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Shweta Singh Kirti, Tu Cheez Badi Hai Mast Mast Song, Sushant Singh Rajput Dance On Tu Cheez Badi Hai Mast Mast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com