एक फिल्म, पांच भाषाएं, एक रिकॉर्ड...ये कामयाबी हासिल की साउथ की एक फिल्म ने. इस फिल्म रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा वॉच टाइम का रिकॉर्ड बनाया है. रिकॉर्ड बनाने वाली इस फिल्म का नाम है 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट'. JioHotstar पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा वॉच-टाइम दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है. इससे इस प्लेटफॉर्म पर फिल्म लॉन्च के लिए एक नया बेंचमार्क सेट हुआ है. निविन पॉली और ममिता बैजू स्टारर यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद इसे सभी भाषाओं में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.
JioStar के साउथ क्लस्टर में एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड, कृष्णन कुट्टी ने कहा: “'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' को मिला रिस्पॉन्स इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे एक मजबूत कहानी अलग-अलग भाषाओं और मार्केट में आसानी से अपनी जगह बना सकती है. JioHotstar पर पहले दिन की इसकी परफॉर्मेंस देश भर के दर्शकों के बीच साउथ इंडियन कहानियों के लिए बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है. दर्शकों और ब्रांड्स, दोनों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से यह भी पता चलता है कि बेहतरीन रीजनल कंटेंट बड़े पैमाने पर क्या मौके पैदा कर सकता है.”
साउथ सिनेमा के एक्टर पॉली ने कहा कि यह रिकॉर्ड देखना बहुत खुशी की बात है. उन्होंने कहा, “एक एक्टर के तौर पर अपनी फिल्म को दर्शकों से जुड़ते देखने से ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं होती. JioHotstar पर 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' को जो प्यार मिला है, वह सचमुच जबरदस्त है. इसे और भी खास बात यह बनाती है कि फिल्म मलयालम से आगे बढ़कर अलग-अलग भाषाओं, क्षेत्रों और संस्कृतियों में पसंद की गई और अपनाई गई. यह याद दिलाता है कि अच्छी कहानियों की कोई सीमा नहीं होती. उन सभी का दिल से शुक्रिया जिन्होंने हमारी फिल्म देखी, उसे अपनाया और सराहा. यह प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है!”
एडवर्टाइजर्स ने भी इस पर ध्यान दिया है. फिल्म ने अलग-अलग राज्यों में 30 से ज्यादा ब्रांड पार्टनर्स को अट्रैक्ट किया है. 'सत्या एजेंसीज' 'को-पावर्ड बाय' पार्टनर के तौर पर जुड़ी है, जबकि 'जोस अलुक्कास' और 'MyG' 'स्पेशल पार्टनर्स' के तौर पर जुड़े हैं, जो फिल्म और इसके अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों के बीच एडवर्टाइजर्स की गहरी दिलचस्पी को दिखाता है. गिरीश ए.डी. के डायरेक्शन में बनी 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' में पॉली और ममिता बैजू लीड रोल में हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा जस्टिन नाम के एक कुंवारे युवक की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब एशली और उसका परिवार उसके पड़ोस में रहने आते हैं. 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' JioHotstar पर मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम हो रही है.
यह भी पढ़ें: चलता-फिरता ज्वालामुखी लग रहा गॉडजिला, पहले पार्ट ने कमाए थे 1122 करोड़, दूसरे का ट्रेलर रिलीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं