विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन शुरू होगी एडवांस बुकिंग, जानें फिल्म के बारे में सबकुछ

रामायणम् की रिलीज डेट का ऐलान नए पोस्टर के साथ किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश की झलक देखने को मिली है.  

4000 करोड़ की रामायणम् की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन शुरू होगी एडवांस बुकिंग, जानें फिल्म के बारे में सबकुछ
रामायणम् की रिलीज डेट का ऐलान, एडवांस बुकिंग का भी मेकर्स ने दिया अपडेट
नई दिल्ली:

4000 करोड़ के महंगे बजट में बनीं रणबीर कपूर की रामायणम् का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. कहा जा रहा था कि फिल्म दीवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी. लेकिन अब नवरात्रि के पहले दिन पर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्' के मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान एक नए पोस्टर के साथ कर दिया है.  इंस्टाग्राम पर नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “यह राम के युग की शुरुआत है” इसी के साथ उन्होंने बताया कि 5 नवंबर 2026 को फिल्म रिलीज होगी. जबकि इस दशहरे पर एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी. 

रामायणम् की कास्ट

रामायणम् 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साईं पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के भव्य अवतार में रॉकिंग स्टार यश नजर नजर आएंगे. इसकी अलावा राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल, कैकई के रोल में लारा दत्ता और मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा नजर आएंगी. इसके अलावा दूसरे पार्ट में हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक का फैंस को फिल्म के अंत में देखने मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें | सारेगामापा से मिली पहचान, हिमेश रेशमिया के गाने ने संवारा करियर, घमंड में किया बर्बाद, डिप्रेशन के हुए शिकार

दो पार्ट में रिलीज होगी रामायणम् 

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 4000 करोड़ के बजट में बनीं 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट 5 नवंबर को दीवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी.

ये भी पढे़ं- 5200 एपिसोड वाला वो सीरियल, 4 पीढ़ियों ने 17 साल चलाया शो, दशहरा-दीवाली खूब किया जाता है सेलिब्रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Release Date, Ramayana Advance Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com