विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

अमिताभ बच्चन की बेटी ने 44 की उम्र में डेब्यू करने की बताई वजह, सोशल मीडिया पर आया वीडियो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने आखिरकार यह खुलासा कर दिया कि पिता के साथ उन्होंने एड फिल्म क्यों साइन किया.

अमिताभ बच्चन की बेटी ने 44 की उम्र में डेब्यू करने की बताई वजह, सोशल मीडिया पर आया वीडियो
बेटी के साथ ऐड में दिखेंगे बिग बी
  • एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार श्वेता बच्चन
  • पिता अमिताभ बच्चन के साथ आएंगी नजर
  • दो बच्चों की मां हैं श्वेता
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने आखिरकार यह खुलासा कर दिया कि पिता के साथ उन्होंने एड फिल्म क्यों साइन किया. श्वेता ने कहा, यह कोई डेब्यू नहीं यह सिर्फ ऐड कंपनी के लिए किया और अपने पिता के साथ कुछ समय बिताने का एक अच्छा तरीका था. बता दें कि श्वेता बच्चन पिछले कई महीनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहने वाली श्वेता को पिछले दिनों बॉलीवुड सेलेब्स की शादियों में डांस परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा चुका है. इसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे. 44 वर्षीय श्वेता ने ज्वेलरी एड फिल्म के लिए शूटिंग कर रही हैं. 

अमिताभ बच्चन की बिटिया श्वेता ने रणवीर सिंह संग 'तत्तड़ तत्तड़' पर यूं लगाए ठुमके, खाली हो गया डांस फ्लोर

अमिताभ बच्चन ने पहली बार बेटी के साथ शूटिंग करते हुए तस्वीरें जारी की हैं. इतना ही नहीं, श्वेता बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुका है. तस्वीरों में बाप-बेटी की यह जोड़ी बेहद जच रही है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्होंने कल्याण ज्वेलर्स की ऐड बेटी के साथ शूट की. यह ऐड जुलाई में आएगी. दोनों ने सोमवार को इसकी शूटिंग पूरी की है. तस्वीरों में अमिताभ एक बुजुर्ग आदमी और श्वेता सलवार-कमीज लुक में नजर आ रही हैं. 

देखें, 
amitabh bachchan shweta bachchan

बेटी के साथ अमिताभ बच्चन

देखें वीडियो-
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

अमिताभ बच्चन 'कल्याण ज्वेलर्स' से साल 2012 से जुड़े हुए हैं. वह पत्नी जया बच्चन के साथ इस ब्रांड के ऐड में नजर आ चुके हैं.

अमिताभ बच्चन की बेटी ने किया 'जुम्मे की रात' पर डांस, सोनम कपूर के रिसेप्शन पर ऐसा था अंदाज

बता दें, महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा (44) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भाई अभिषेक बच्चन की तरह भले ही उन्होंने फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया, लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में आती रहती हैं. पिछले महीने फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन पर उन्होंने जमकर डांस परफॉर्मेंस देकर चौंकाया था, जबकि सोनम कपूर के वेंडिग रिसेप्शन पर भी उन्होंने खूब डांस किया था.

पल्लू लटके गाने पर जमकर थिरकीं अमिताभ बच्चन की बेटी, वीडियो हुआ Viral
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

बेटी श्वेता के साथ डांस फ्लोर पर उतरीं जया बच्चन, 'पल्लू लटके' पर जमकर लगाए ठुमके; देखें Video

मालूम हो कि, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बड़ी बेटी श्वेता बच्चन ने साल 1997 में निखिल नंदा से शादी की थी. जोड़ी के दो बच्चे हैं बेटी नव्या नवेली नंदा और बेटा अगस्त्या नंदा.

VIDEO: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Shweta Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com