विज्ञापन

Shola Aur Shabnam : राजसी परिवार से था गोविंदा का दोस्त 'राजा', बनने आया था हीरो, साइड रोल में सिमटा करियर, जानें अब कहां हैं राजा राजेश्वर प्रताप

हम ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बात करेंगे जो एक शाही परिवार से ताल्लुक रखता था. हालांकि बॉलीवुड में एक्टिंग करने के लिए उन्होंने वह सब छोड़ दिया. लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जिनके लिए वह सब छोड़छाड़ कर आए थे.

Shola Aur Shabnam : राजसी परिवार से था गोविंदा का दोस्त 'राजा', बनने आया था हीरो,  साइड रोल में सिमटा करियर, जानें अब कहां हैं राजा राजेश्वर प्रताप
राजसी परिवार से था गोविंदा का दोस्त 'राजा
नई दिल्ली:

फिल्मों की दुनिया भी अजीब है, यहां किसी को शोहरत की बुलंदियां मिल जाती हैं तो कोई हजार कोशिशों के बाद भी कामयाब नहीं हो पाता. आज, हम ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बात करेंगे जो एक शाही परिवार से ताल्लुक रखता था. हालांकि बॉलीवुड में एक्टिंग करने के लिए उन्होंने वह सब छोड़ दिया. लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जिनके लिए वह सब छोड़छाड़ कर आए थे. फिल्मों ने उन्हें पहचान तो दी लेकिन वो रुतबा नहीं दिया, जिसके वो काबिल थे. आइए जानते हैं कि वो एक्टर कौन हैं और अब कहां हैं.

कौन हैं वह स्टार?

इस एक्टर का नाम है राजा बुंदेला. राजा, गोविंदा की फिल्म 'शोला और शबनम' में नजर आए थे. उनका पूरा नाम राजा राजेश्वर प्रताप सिंह जुदेव है. शोला और शबनम में गोविंदा का दोस्त बनकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्में की लेकिन उन्हें लीड रोल नहीं मिले.

यह भी पढ़ें - समर वकेशन से लौटी बेटी को ऐश्वर्या राय ने मुंबई एयरपोर्ट पर दिया सरप्राइज, आराध्या बच्चन और उनके दोस्तों का रिएक्शन वीडियो वायरल

राजा बुंदेला का डेब्यू

राजा बुंदेला ने 1982 में फिल्म 'ब्रज भूमि' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और उसके बाद लगभग 22 फिल्मों में काम किया, जिनमें 'स्टार', 'विजेता', 'शोला और शबनम', 'परमात्मा' और 'सौतेला भाई' शामिल हैं. अपने करियर की शुरुआत में ही राजा बुंदेला को एहसास हो गया था कि वह एक साइड हीरो बन गए हैं और अपना करियर सिर्फ एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर ही आगे बढ़ा पाएंगे.

राजा बुंदेला अब कहां हैं?

राजा बुंदेला को आखिरी बार सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में देखा गया था, जो 2018 में रिलीज हुई थी. उसके बाद से वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. एक्टिंग के अलावा, राजा ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया है और कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आए हैं. आखिरकार उन्होंने इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला कर लिया.

यह भी पढ़ें -जब चंबल में डाकूओं के बीच घिर गई थीं मीना कुमारी, चाकू दिखाकर की अजीब मांग! दहशत से भर गया था माहौल

अब एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद, राजा बुंदेला राजनीति में सक्रिय हैं. राजा फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य हैं. वे 2013 में पार्टी में शामिल हुए थे.

राजा बुंदेला की कुल संपत्ति कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा बुंदेला की कुल संपत्ति 52 करोड़ रुपये है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Bundela, Govinda, Raja Bundela Biography, Raja Bundela statement, Raja Rajeshwar Pratap Singh Judev
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com