कोरोनावायरस के कारण दुनिया के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन लागू है. फिल्मों की शूटिंग और क्रिकेट मैच सब बंद हैं. ऐसे में सेलेब्स के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो भी इन दिनों सुर्खियों में है. इस वीडियो में उन्होंने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आईपीएल (IPL) के बारे में खुलकर बातें की थीं. शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का यह वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है.
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का इंटरव्यू पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीर राजा ने लिया था. इस वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं: "कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक दिन बैंगलोर में मेरे पास आईं और गले लग गई. उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हें और सलमान खान (Salman Khan) को न्यूज से बाहर रखना नामुमकिन है. हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी में बने रहते हो." शोएब अख्तर ने फिर बताया कि इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि ये उसी तरह है कि किसी कौवे को बोलो कांव कांव ना करें. उन्होंने यह भी बताया कि वो कैटरीना कैफ को दीदी कहते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर इस वीडियो में कहा: सलमान खान से बहुत अच्छी दोस्ती है और बॉलीवुड का दबंग दिल का राजा आदमी है. सलमान खान से मेरी बड़ी यारी है. मेरी फरमाइश पर वो हम दोनों बाइक चलाकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर तक गए थे. शोएब अख्तर का यह किस्सा उस समय का है, जब आईपीएल (IPL) की शुरुआत हुई थी तो उस वक्त पाकिस्तानी खिलाड़ी भी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा थे. बता दें कि शोएब अख्तर ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं