विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2022

Shilpi Raj को सताने लगा प्यार का दर्द तो गाया गाना, 'मेरा दिल रोने लगा' रिलीज होते ही हुआ वायरल

श्वेता महारा और विजय चौहान का नया दर्दभर सॉन्ग दुबई सीरीज का हिस्सा हैं और वहां से एक के बाद एक उनके गाने रिलीज किए जा रहे हैं. विजय चौहान और श्वेता महारा का एक गाना ''मेरा दिल रोने लगा'' का वीडियो रिलीज किया गया है. इस वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

Shilpi Raj को सताने लगा प्यार का दर्द तो गाया गाना, 'मेरा दिल रोने लगा' रिलीज होते ही हुआ वायरल
श्वेता महारा को सताने लगा प्यार का दर्द तो गाया गाना
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के लेखक और अभिनेता विजय चौहान ने कम समय में एक से बढ़कर एक गाने इंडस्ट्री को दिये और आज उनकी पहचान एक लेखक सिंगर से ज्यादा अभिनेता के रूप में होने लगी है. विजय चौहान के गाने हाल के दिनों में एक के बाद एक रिलीज और वायरल हुए हैं. उनके साथ ही भोजपुरी की स्टार और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा के दीवाने भी बड़ी संख्या में हैं. ऐसे में श्वेता महारा के गानों के रिलीज का इंतजार भी भोजपुरी के दर्शक बेसब्री से करते हैं.

श्वेता महारा और विजय चौहान का नया दर्दभर सॉन्ग दुबई सीरीज का हिस्सा हैं और वहां से एक के बाद एक उनके गाने रिलीज किए जा रहे हैं. विजय चौहान और श्वेता महारा का एक गाना ''मेरा दिल रोने लगा'' का वीडियो रिलीज किया गया है. इस वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. वीडियो की पूरी शूटिंग दुबई के लोकेशन की है. ऐसे में यह वीडियो बेहतरीन नजर आ रहा है. यह एक सैड सॉन्ग है और आप इस वीडियो को देखकर अपने दर्द को नहीं छुपा पाएंगे. 

इस वीडियो में विजय चौहान और श्वेता महारा की अदाएं, उनकी केमिस्ट्री और उनका रोमांस देखने लायक है. इस सॉन्ग में श्वेता महारा अपने प्रेमी विजय चौहान की याद में गाना गा रही हैं. विजय चौहान और श्वेता महारा का गाना 'गद्दारी कईलू तू' के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के एमडी रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी एलबम्स को एक अलग उचांई पर ले गए हैं.

विजय चौहान और श्वेता महारा का गाना 'मेरा दिल रोने लगा' के बोल विजय चौहान ने लिखा है. इसको शिल्पी राज ने गया है. इस गाने का संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. इस वीडियो के रत्नाकर कुमार निर्माता हैं और इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है. इस वीडियो की कोरियोग्राफी गोल्ड-बॉबी ने किया है.
 

अमिताभ बच्‍चन का 80वां जन्‍मदिन, प्रशंसकों का मुस्‍कान के साथ किया अभिवादन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpi Raj, Shilpi Raj Latest Song, Shilpi Raj Bhojpuri Song, Shilpi Raj Song 2022, Shweta Mahara Latest Song, Vijay Chauhan, Vijay Chauhan Bhojpuri Song, Dil Rone Laga Bhojpuri Song, Shweta Mahara Music Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com