भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) परदेसिया सुना है क्या? अगर नहीं तो एक बार जरूर सुन लें. अब आप कहेंगे कि काहे को सुन लें तो इसकी एक वजह यह है कि ये ना सिर्फ रिलीज के पांच साल बाद भी सबका फेवरेट सॉन्ग बना हुआ है. बल्कि इसलिए भी ये भोजपुरी गाना बिग बी और रेखा वाले परदेसिया से इंस्पायर्ड था. फिर जब ये गाना रिलीज हुआ था इसके लीड एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और श्वेता माहरा बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी पर भारी पड़ी थी. हम बात कर रहे हैं भोजपुरा गाना परदेसिया की. आइए जानते हैं इस गाने की पूरी कहानी, कैसा है शिल्पी राज (Shilpi Raj) और खेसारी लाल का गाना, श्वेता-खेसारी की केमेस्ट्री और पांच साल में मिले कितने व्यूज.
ये भी पढ़ें: 'दीदी तेरा देवर दीवाना' पर बना भोजपुरी गाना, नीलकमल ने गाया 'पगली देखावे अगरबती' तो मिले 396 मिलियन व्यूज
भोजपुरी गाना 'परदेसिया' 5 साल से हिट
भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव का गाना परदेसिया 18 मई 2021 को रिलीज हुआ था. इस गाने को शिल्पी-खेसारी ने गया था जबकि इसमें श्वेता-खेसारी ने एक्टिंग की थी. इसमें आर्य शर्मा का म्यूजिक है और विजय चौहान के लिरिक्स. इस गाने का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है. इस भोजपुरी गाने को 7 करोड़ 40 लाख व्यूज मिल गए हैं. इन व्यूज से ही इसकी लोकप्रियता को समझा जा सकता है.
बिग बी रेखा के गाने से हैं इंस्पायर्ड
अमिताभ बच्चन और रेखा के मिस्टर नटवरलाल के मशहूर गाने परदेसिया से ये भोजपुरी गाना इंस्पायर्ड है. इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था. इसका म्यूजिक राजेश रोशन का था. जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. ये गाना आज भी सुपरहिट है.
वैसे भी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. यही नहीं, इन दोनों के गाने पर जमकर रील्स बनती हैं और सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं. तभी तो पांच साल से ये गाना धमाल मचाए हुए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं