विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने भूकंप और तूफान को लेकर किया बेहूदा मजाक, नेटिजन्स बोले- लाखों लोग मर गए तुम ऐसा मजाक कर रही

शिल्पा शेट्टी ने संडे बिंज के तौर पर कुछ खाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो तो नॉर्मल ही था लेकिन शिल्पा ने जो बात कही वह लोगों को हैरान कर गई.

शिल्पा शेट्टी ने भूकंप और तूफान को लेकर किया बेहूदा मजाक, नेटिजन्स बोले- लाखों लोग मर गए तुम ऐसा मजाक कर रही
शिल्पा शेट्टी वीडियो में भूकंप की बात कर नेटिजन्स के निशाने पर आ गईं
Social Media
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी हर संडे को संडे बिंज नाम से एक वीडियो पोस्ट करती हैं. इस वीडियो में वह तरह तरह की डिश खासतौर पर मीठी चीजें ट्राय करती नजर आती हैं. इस बार भी शिल्पा ने कुछ ऐसा ही किया लेकिन उनका वीडियो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया और इसकी वजह थी भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा पर इस मजाकिया ढंग से बात करना. वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा के दोनों हाथों में खाने की चीजें थीं. वीडियो शुरू करते हुए वो कहती हैं, तीन भूकंप और दू तूफान के बाज टोक्यो में मत टोकना और इसके बाद खाना शुरू करती है. नेटिजन्स को शिल्पा का ये मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने वीडियो को आड़े हाथों ले लिया.

सोशल मीडिया यूजर्स को शिल्पा शेट्टी पर आया गुस्सा

शिल्पा के वीडियो पर एक ने लिखा, नेचर क्लाइमेट चेंज का मजाक मत बनाओ. कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है. दीदी इस पोस्ट को डिलीट कर दो. एक ने लिखा, बड़ा ही घटिया मजाक. एक का कमेंट था, आप कितनी असंवेदनशील हैं. एक ने लिखा, एक लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी और इन्हें ये सब सूझ रहा है. एक ने कहा, आपको जो खाना है खाओ शिल्पा जी लेकिन कहीं पर नुकसान हुआ है उनको लेकर मजाक क्यों. एक का कमेंट था. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम किसी दूसरे देश में बैठकर इस तरह नैचुरल डिजास्टर का जश्न मना रही हो.

सोशल मीडिया यूजर्स को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई कि सेलेब्रिटीज जिन्हें लोग आदर्श मानते हैं वे किसी घटना को इस तरह मजाक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

वर्कफ्रंट पर क्या सीन

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2024 में इंडियन एयरफोर्स नाम से एक सीरीज में नजर आई थीं और फिलहाल वह टीवी शो 'मां है ना' को होस्ट कर रही हैं. बड़े पर्दे की बात करें तो वह कंट्रोवर्सी में रही 'केडी द डेविल' में भी नजर आई थी. बतौर लीड रोल उनकी आखिरी फिल्म 2023 में आई सुक्खी थी.

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, मांगी गई 20 करोड़ की रंगदारी, धमकी देने वाला बोला- घर पर फायरिंग ट्रेलर था...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Earthquake, Entertainment, Bollywood, Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com