विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

शिल्पा शेट्टी ने पतियों के उड़ाए परखच्चे, बोलीं- जो पति बीवियों को मुसीबत समझते हैं वो... देखें वायरल Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस पतियों को फटकार लगाती नजर आ रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने पतियों के उड़ाए परखच्चे, बोलीं- जो पति बीवियों को मुसीबत समझते हैं वो... देखें वायरल Video
TikTok Video: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो हुआ वायरल
  • शिल्पा शेट्टा का वीडियो हुआ वायरल
  • पतियों को फटकार लगाती नजर आईं एक्ट्रेस
  • शिल्पा के टिकटॉक वीडियो ने मचाई धूम
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पतियों को खूब फटकार लगाती नजर आ रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, एक्ट्रेस अकसर अपने फिटनेस वीडियो फैन्स के साथ भी साझा करती नजर आती हैं. शिल्पा शेट्टी के वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. अब एक्ट्रेस का ये टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिल्पा शेट्टी टिकटॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस टिकटॉक वीडियो (TikTok Viral Video) में शिल्पा शेट्टी बीवियों को पतियों को खूब फटकार लगाती नजर आ रही हैं. 

आमिर खान ने ट्रोलर्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए उनका कोई...

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty TikTok Video) इस वीडियो में सिर पर दुपट्टा ओढ़कर बैठी हैं और कह रही हैं, "जो लोग अपनी बीवियों को मुसीबत समझते हैं, मैं उनको इतना बताना चाहती हूं कि ये मुसीबत खुद चलकर नहीं आई थी, आप खुद गए थे बैंड बाजा लेकर उनको लेने." शिल्पा शेट्टी का यह टिकटॉक (Tiktok) वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैन्स भी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 

अक्षय कुमार बर्थडे पर मम्मी को लेकर गए कसीनो, Video हुआ वायरल

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में दोबारा नजर आने वाली हैं. वह 'हंगामा' के सीक्वल में परेश रावल के साथ नजर आएंगी तो इसके अलावा वह 'निकम्मा' में भी काम कर रही हैं. शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और उनके हेल्थ वीडियो तो खूब धमाल मचाते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Tiktok Video, Shilpa Shetty Slams Husband, Shilpa Shetty Instagram, TikTok Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com