विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2020

Shilpa Shetty पूजा के लिए पहुंचीं अनिल कपूर के घर, थाली संभालते हुए फोटोग्राफर से बोलीं- रुको, पास मत...

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार से उतरती नजर आ रही हैं.

Shilpa Shetty पूजा के लिए पहुंचीं अनिल कपूर के घर, थाली संभालते हुए फोटोग्राफर से बोलीं- रुको, पास मत...
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) करवा चौथ (Karva Chauth) की पूजा के लिए पहुंची अनिल कपूर के घर
  • शिल्पा शेट्टी पूजा के लिए पहुंची अनिल कपूर के घर
  • थाली संभालते हुए एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर्स से कहा कि रुको पास मत आना...
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

करवाचौथ (Karva Chauth) के इस खास मौके पर रवीना टंडन (Raveena Tandon) और नीलम कोठारी जैसे कई बॉलीवुड सितारे पूजा के लिए हर बार की तरह अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बंगले पर इकट्ठा हुईं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी करवाचौथ की पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पर पहुंचती दिखाई दीं. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार से उतरती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का यह वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वह रेड सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को आता देख फोटोग्राफर्स भी वहां पहुंच गए. वहीं, थाली संभालते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि रुको, पास मत आना.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के इस वीडियो में उनका करवाचौथ का लुक देखने लायक है. लाल साड़ी में एक्ट्रेस का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही वह कार से उतरती हैं, फोटोग्राफर्स उनके पास चले जाते हैं. कार से उतरते ही एक्ट्रेस पहले अपनी थाली लेती हैं और उसे संभालते हुए कहती हैं कि रुको अभी पास मत आना प्लीज... इसके बाद वह एक्ट्रेस अनिल कपूर के बंगले में एंट्री करती हैं और गेट पर खड़े होकर फोटो क्लिक कराती हैं. इसके बाद वह अपनी पूजा की थाली लेकर अंदर चली जाती हैं. शिल्पा शेट्टी के अलावा रवीना टंडन, माहिप कपूर, नीलम कोठारी जैसे कई बॉलीवुड कलाकार भी अनिल कपूर के घर इकट्ठा होते नजर आए.

जहां कुछ बॉलीवुड सितारे साड़ी में नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ एक्ट्रेस सूट में नजर आ रही हैं. दोनों ही पारंपरिक ड्रेस में उनका लुक वाकई कमाल का लग रहा है. वहीं, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ने हंगामा 2 की शूटिंग की है. इस फिल्म के जरिए वह कई सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखने जा रही है. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही निकम्मा फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. बता दें कि फिल्मों में एक्टिंग के अलावा शिल्पा शेट्टी एक फिटनेस आइकन के तौर पर भी जानी जाती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty On Paps, Shilpa Shetty On Photographers, Shilpa Shetty Wears Red Saree For Karva Chauth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com