विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2020

शिल्पा शेट्टी ने बोतल से दिखाया ऐसा करतब, Video देख हो जाएंगे हैरान

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बोतल के जरिए करतब दिखाती नजर आ रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने बोतल से दिखाया ऐसा करतब, Video देख हो जाएंगे हैरान
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) हुआ वायरल
  • शिल्पा शेट्टी का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने बोतल से दिखाया हैरतअंगेज करतब
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) लॉकडाउन (Lockdown) में रहने के बाद भी लगातार अपने वीडियो से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस अपने टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) से खूब धमाल मचा रही हैं, उनके वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. हाल ही में शिल्पा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बोतल के जरिए करतब दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में शिल्पा शेट्टी बोतल उछालती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस बोतल उछाल रही हैं, जो बिल्कुल ही सही जगह पर आकर खड़ी हो जाती है. 


इसके बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) दूसरी बोतल उछालती हैं, जो पहली वाली के ऊपर सीधी जाकर खड़ी हो जाती है. शिल्पा शेट्टी के इस करतब को देख हर कोई हैरान रह जाता है. इस वीडियो में एक्ट्रेस टिकटॉक पर इन दिनों प्रसिद्ध हो रहे डबल बोतल फ्लिप चैलेंज को करती नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी के इस हैरतअंगेज वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस अकसर अपने टिकटॉक (TikTok) वीडियो से सबका मनोरंजन करती हैं. ऐसे में शिल्पा के वीडियो खूब वायरल होते हैं.  

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो अब जल्द ही शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. जहां 'हंगामा 2 (Hungama 2)' में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी.'हंगामा 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है. फिल्मों से इतर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फिटनेस से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Video Viral, Tiktok Video, Viral Tiktok Video, Shilpa Shetty Tiktok Video, Shilpa Shetty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com