विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शेफाली जरीवाला ने किया था एक्स पर आखिरी पोस्ट, आज मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं...

टेलीविजन एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया . यह बात सामने आई है कि उन्होंने अपने दोस्त और एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के लिए एक्स पर आखिरी पोस्ट लिखी थी,

दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शेफाली जरीवाला ने किया था एक्स पर आखिरी पोस्ट, आज मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं...
सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शेफाली जरीवाला ने किया था आखिरी पोस्ट
नई दिल्ली:

Shefali Jariwala Last Post: टेलीविजन एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया. उनकी अचानक मौत से इंडस्ट्री में हर कोई सदमे में है. इस दुखद खबर से हर कोई स्तब्ध है. यह बात सामने आई है कि उन्होंने अपने दोस्त और एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के लिए एक्स पर आखिरी पोस्ट लिखी थी, जिनकी मृत्यु भी 40 की उम्र में हार्ट अटैक से हुई थी. शेफाली और सिद्धार्थ बिग बॉस 13 में दिखे थे  और 15 साल पहले एक-दूसरे को डेट भी किया था. उनकी आखिरी एक्स पोस्ट बिग बॉस के घर के अंदर एक-दूसरे को गले लगाते हुए उनकी एक तस्वीर है.

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आज तुम्हारे बारे में सोच रही हूं मेरे दोस्त @sidharth_shukla. इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी शेयर किया था. उनकी यह पोस्ट सिद्धार्थ की पुण्यतिथि, 2 सितंबर, 2024 को की गई थी. बॉलीवुड लाइफ़ के साथ एक थ्रोबैक इंटरव्यू में शेफाली ने बताया कि कैसे वह और सिद्धार्थ ब्रेकअप के बाद भी दोस्त बने रहे. उन्होंने सिद्धार्थ और खुद को समान रुचियां रखने वाला बताया.  उन्होंने कहा था, "देखिए, शुरू में हम एक-दूसरे से जुड़े और फिर हमारे बीच बुरी तरह झगड़ा हुआ. जब वह सीक्रेट रूम से वापस आया, तो हमारा इक्वेशन बेहतर हो गया . हम दोनों लॉजिकल हैं और हमारी रुचियां भी समान है. हम ट्रेवल, यूनिवर्स, बुलेट ट्रेन और न जाने क्या-क्या बातें करते थे. "

15 साल पहले शेफाली और सिद्धार्थ ने कुछ समय के लिए डेट किया था. शेफाली ने एक्टर पराग त्यागी से शादी की थी. शुक्रवार रात को मुंबई में अपने घर पर शेफाली जरीवाला को दिल का दौरा पड़ने की ख़बर मिली. उनके पति एक्टर पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है, जिसके बाद मौत का सही कारण पता चलेगा. इस बीच, मुंबई पुलिस देर रात जांच के लिए अंधेरी में शेफाली के घर पहुंची. मौके पर एक फोरेंसिक टीम भी मौजूद थी और उसने घर की गहन तलाशी ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shefali Jariwala, Shefali Jariwala  death, Shefali Jariwala  movies, Shefali Jariwala  movies And Tv Shows, Shefali Jariwala Death News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com