विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2020

लॉकडाउन के बीच शेफाली जरीवाला का Video हुआ वायरल, समुद्र में यूं मस्ती करती आईं नजर...

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं.

लॉकडाउन के बीच शेफाली जरीवाला का Video हुआ वायरल, समुद्र में यूं मस्ती करती आईं नजर...
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का वीडियो हुआ वायरल
  • 'कांटा लगा' गर्ल का वीडियो हुआ वायरल
  • समुद्र में यूं मस्ती करती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

'कांटा लगा' (Kanta Laga) और 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फोटो हों या वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. बता दें, देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है. ऐसे में सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद होकर इस खतरनाक वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. 


वहीं, एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में हैं लेकिन उनका समुद्र का वीडियो खूब धमाल मचा रहा है. शेफाली ने अपना पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में शेफाली समुद्र में जहाज पर मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "ऊंची लहरों पर अच्छी तरंगे. मिस कापरी. काश में वापस जा सकती."


शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने कैप्शन में आगे लिखा, "आप सभी के लिए प्यार, प्रार्थना और साकारात्मकता भेज रही हूं." शेफाली जरीवाला के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala Video) ने 'कांटा लगा (Kanta Laga)' गाने से धमाल मचाकर रख दिया था. इस गाने में उनका डांस तो जबरदस्त था ही, साथ ही लोगों ने उनका अंदाज भी काफी पसंद किया था. इसके बाद वह अपने पति पराग के साथ नच बलिए 5 में भी नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में आने से पहले ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज बेबी कम ना में भी अपना किरदार निभाया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में अपना कदम रखा, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shefali Jariwala, Shefali Jariwala Video, Shefali Jariwala Video Viral, Shefali Jariwala Video In Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com