अभिनेता शरद कपूर पिछले कुछ समय से खराब सेहत, पैर की चोट और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनसे कॉटैक्ट किया है और वह जनवरी से काम पर लौटने की बात कह रहे हैं. हाल में एनडीटीवी ने उनसे खास बातचीत की इस दौरान उन्होंने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दी और बताया कि आगे वह क्या करने वाले हैं. शरद के वायरल वीडियो के बाद से वे चर्चा में हैं और अपने चहेते एक्टर को इस हाल में देख फैन्स भी काफी परेशान दिखे और सोशल मीडिया पर कमेंट कर अपनी चिंता जाहिर करते दिखे.
सवाल: पिछले कुछ दिनों में जब से आपका वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर अचानक काफी चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग आपकी मदद करना चाहते हैं तो कुछ लोग इसका फायदा भी उठाना चाहते हैं. इस पूरे घटनाक्रम पर आप क्या कहना चाहेंगे?
इस पर शरद कपूर ने जवाब देते हुए कहा, यह मूल रूप से मेरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का प्यार है. जो लोग मुझे चाहते हैं वे वास्तव में मेरे साथ खड़े हैं. हेमा जी हैं, कुनिका जी हैं, सोनू सूद हैं. ये सभी लोग खुद आगे आए और मेरी मदद कर रहे हैं. उन्होंने मेरे अंदर फिर से काम करने का जोश और प्रेरणा जगा दी है. इस समय मैं बिल्कुल ठीक हूं. मैं उन सभी लोगों और हर उस चैनल का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं जो मेरा इतना साथ दे रहे हैं.
इसके बाद शरद से उनकी सेहत को लेकर सवाल किया गया. हमने उनसे पूछा आपकी सेहत अब कैसी है? फिलहाल क्या परेशानी है?
इस पर शरद ने कहा, कल (19 नवंबर) मैं अस्पताल जाने वाला हूं. हेमा जी और बाकी लोगों के साथ मिलकर हम आगे का इलाज और जांच करवाएंगे. मैं एक बात और कहना चाहता हूं कि ‘बेजुबान' संस्था हमारे लिए इतना कुछ कर रही है. सभी को इस संस्था का ख्याल रखना चाहिए. सरकार को भी आगे आकर हेमा जी और जानवरों के लिए काम कर रहे दूसरे लोगों की मदद करनी चाहिए. मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा काम है. अब जब मैं 10 दिन में वापस आ जाऊंगा, तो पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा. दरअसल मेरे दिमाग में कुछ समय से यह चल रहा था कि मैं दोबारा काम कर पाऊंगा या नहीं.
यह भी पढ़े: FIR, भाभी जी घर पर हैं एक्टर की आपबीती, कोविड के दौरान लगा एक्टर बन गलती की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं