विज्ञापन

FIR, भाभी जी घर पर हैं एक्टर की आपबीती, कोविड के दौरान लगा एक्टर बन गलती की

हाल में उड़ता तीर फिल्म में नजर आए एक्टर संदीप आनंद ने एनडीटीवी से खास बातचीत में अपनी कामयाबी साथ ही साथ मुश्किल दौर के बारे में भी खुलकर बात की. संदीप ने उस दौर के बारे में भी बताया जब एक्टर बनना एक उड़ता तीर लेना जैसा लग रहा था.

FIR, भाभी जी घर पर हैं एक्टर की आपबीती, कोविड के दौरान लगा एक्टर बन गलती की
संदीप आनंद ने उड़ता तीर के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया
Social Media
नई दिल्ली:

कभी FIR कभी मैडम में आई कम इन तो कभी भाभीजी घर पर हैं जैसे पॉपुलर शो के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने वाले संदीप आनंद ने धर्मा प्रोडक्शन की उड़ता तीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया. भले ही कुछ लोगों की ये सोच हो कि टीवी कलाकारों को फिल्म के मौके कम ही मिलते हैं लेकिन समय के साथ टीवी और बड़े पर्दे के बीच का फासला कम होता जा रहा है. अगर हम संदीप आनंद की बात करें तो उनके केस में तो ये उनका एक टीवी शो ही था जिसके जरिए उनके फिल्म में मौका मिला.

संदीप आनंद ने एनडीटीवी के साथ एक खास बातचीत में बताया कि कैसे उनका एक टीवी शो ही उनके लिए एक गोल्डन चांस लेकर आया. संदीप ने बताया फिल्म मेकर के बेटे ने उनका कोई शो देखा था जिस वह से वह उनके काम से परिचित थे और पसंद भी करते थे. करीब करीब तय ही था कि संदीप को फिल्म में किरदार के लिए साइन किया जाएगा लेकिन इससे पहले ऑडिशन की परीक्षा भी थी. सारे सितारे संदीप के फेवर में थे और यही वजह से रही कि उन्होंने ऑडिशन में भी ठीक उसी तरह की परफॉर्मेंस दी जिस तरह की किरदार के लिए जरूरी थी. फिर क्या था उन्हें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की इस फिल्म में मौका मिल गया.

कोविड के दौरान जब नहीं था काम तो लगा उड़ता तीर ले लिया

संदीप आनंद से जब पूछा गया कि जिंदगी में उन्हें कब लगा कि उन्होंने उड़ता तीर ले लिया तो उन्हों बताया कि कोविड के दौरान जब सब कुछ बंद हो गया. लॉक डाउन हो, कॉर्पोरेट वाले सभी लोग काम कर रहे थे तब एक बार दिमाग में आया कि यार जिंदगी में क्या उड़ता तीर ले लिया. इसके आगे उन्होंने कहा, हालांकि में मानता हूं कि इंसान को उसी काम में करियर बनाना चाहिए जिसमें उसका मन लगता हो ऐसे वह कभी बोर नहीं होता, मैं भी एक ट्रेडिंग जॉब में था और उसी से ऊब कर मैंने फैसला लिया था कि मेरा दिल एक्टिंग में लगता है तो मैं वही काम करूंगा.

जब फिल्मों के लिए छोड़ दिया टीवी तो जिंदगी में मिली बड़ी सीख

संदीप आनंद को लेकर कहा जाता है कि एक समय उन्होंने फिल्मों में आगे बढ़ने के लिए टीवी से ब्रेक लिया था. इस पर जब संदीप से पूछा गया कि इस दौर में उन्हें जिंदगी से क्या सीख मिली? तो संदीप ने कहा, जिंदगी कभी भी हमारी कैल्कुलेशन से नहीं चलती. हमें अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए. हम कभी भी प्लान करके नहीं चल सकते कि ये करूंगा तो ये होगा. हमें केवल अपनी कोशिश करती रहनी चाहिए. समय हमें अपने आप सही जगह पर ले जाता है.

यह भी पढ़ें: 37 साल पहले आए इस गाने में छिपा है जुदाई का दर्द, साधना सरगम की आवाज और मीनाक्षी शेषाद्री के बंजारन वाले लुक ने बनाया क्लासिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fir Show Comedy, Hindi News, Udta Teer, Entertainment, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com