विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2022

शाहिद कपूर ने भाई ईशान के साथ ‘रूप तेरा मस्ताना’ पर किया लाजवाब डांस, बोले- हमें मम्मी से मिला है 

शाहिद कपूर और उनके भाई ईशान खट्टर दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं. दोनों भाइयों को श्यामक डावर ने ट्रेनिंग दी है. शाहिद ने बॉलीवुड फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी. शाहिद की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों भाई डांस करते दिख रहे हैं.

शाहिद कपूर ने भाई ईशान के साथ ‘रूप तेरा मस्ताना’ पर किया लाजवाब डांस, बोले- हमें मम्मी से मिला है 
शाहिद कपूर ने भाई ईशान के साथ किया डांस
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनके भाई ईशान खट्टर (Ishaan khattar) दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं. दोनों भाइयों को श्यामक डावर ने ट्रेनिंग दी है. शाहिद ने बॉलीवुड फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी. शाहिद की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों भाई डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों भाई रूप तेरा मस्ताना पर डांस करते दिख रहे हैं. शाहिद कपूर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हमें यह हमारे मम्मी नीलिमा अज़ीम से मिला है." कमेंट में एक्टर डिनो मोरिया ने लिखा, बेहद प्यारा." वहीं कई अन्य लोगों ने इस पोस्ट को काफी लाइक किया है. 

शाहिद कपूर एक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं. राजेश खट्टर और नीलिमा अज़ीम के बेटे ईशान खट्टर ने बियॉन्ड द क्लाउड्स से अभिनय की शुरुआत की. वहीं शाहिद कपूर को उड़ता पंजाब, हैदर, जब वी मेट, "पद्मावत" और इश्क-विश्क जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म फोन भूत है, जो एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें वह कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगे. 

नीलिमा अज़ीम ने ब्लैकमेल, अलिफ़, देहरादून डायरी, इश्क विश्क जैसी फिल्मों में काम किया है. वहीं आम्रपाली, खोज लेगी मंजिल हमें और जुनून जैसे टेलीविजन शो में भी नजर आईं. 
 

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Home, Shahid Kapoor Pics, Shahid Kapoor Social Media Hack, Shahid Kapoor Dance Video, Shahid Kapoor Dance With Ishaan Khattar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com