विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने मनाया जीत का जश्न, हवा में यूं उड़ाई IIFA की ट्रॉफी

'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत को अपने लिए लकी बताया है.

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने मनाया जीत का जश्न, हवा में यूं उड़ाई IIFA की ट्रॉफी
'उड़ता पंजाब' से पहले शाहिद कपूर और आलिया भट्ट फिल्म 'शानदार' में नजर आए थे.
  • बेस्ट एक्टर बने शाहिद, आलिया को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
  • बूमरैंग वीडियो साझा कर शाहिद-आलिया ने दी एक-दूसरे को बधाई
  • 'उड़ता पंजाब' के लिए दिलजीत दोसांझ ने जीती बेस्ट डेब्यू एक्टर की ट्रॉफी
नई दिल्ली: आईफा के 18वें संस्करण में शनिवार को शाहिद कपूर और आलिया भट्ट को 'उड़ता पंजाब' में अपने शानदार काम के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब दिया गया. दिलजीत दोसांझ को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर की ट्रॉफी मिली. रविवार को शाहिद और आलिया ने एक-दूसरे को अनोखे अंदाज में धन्यवाद कहा. जोड़ी ने एक बूमरैंग वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर एक-दूसरे को बधाई दी. इसमें शाहिद और आलिया अपनी ट्रॉफी को उछालते दिखाई दे रहे हैं. बता दें, 'उड़ता पंजाब' से पहले शाहिद और आलिया की जोड़ी फिल्म 'शानदार' में जमी थी, 2015 में आई यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.
 
 

Here's to Udta Punjab @shahidkapoor

A post shared by Alia (@aliaabhatt) on


आईफा के मुख्य कार्यक्रम में शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे. दोनों की जोड़ी ग्रीन कारपेट पर मीडिया से रूबरू हुई. बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने के बाद शाहिद ने मीरा के साथ एक तस्वीर साझा की, साथ ही लिखा कि मीरा उनके लिए बेहद लकी हैं. वहीं, आलिया भट्ट ने इस खास मौके पर डिजाइनर जुहैर मुराद का खूबसूरत स्टैपलेस गाउन पहना.
 
 

My strength. Always lucky for me.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on


बताते चलें कि, अभिषेक चौबी निर्देशित फिल्म 'उड़ता पंजाब' पंजाब में युवाओं द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर आधारित फिल्म है. दुनियाभर में अब तक 99.7 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी इस फिल्म में शाहिद कपूर ने पंजाबी रॉकस्टार टॉमी सिंह का किरदार निभाया था, जो ड्रग्स की लत का शिकार होता है. जबकि फिल्म में आलिया भट्ट एक प्रवासी महिला का किरदार निभाती हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने का सपना देखती है. हालांकि, ड्रग्स के व्यापारी के घर फंसकर शोषण का शिकार हो जाती है.

आईफा में सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. जबकि अनिरुद्ध रॉय चौधरी को फिल्म 'पिंक' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला.

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स के 18वें संस्करण का आयोजन 13 से 15 जुलाई के बीच न्यूयॉर्क में हुआ. सलमान खान, कैटरीना कैफ, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पाटनी समेत कई सेलेब्स इसका हिस्सा बने. 

देखें 'उड़ता पंजाब' से पहले फिल्म 'शानदार' में साथ नजर आए आलिया भट्ट और शाहिद कपूर का इंटरव्यू.  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Alia Bhatt, Iifa 2017, Iifa Awards 2017, Mira Rajput, Shahid Kapoor Alia Bhatt Best Actor, Udta Punjab, Shaandaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com