विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2023

शाहरुख खान ने डेविड बेहकम के साथ शेयर की फोटो तो किंग खान के फुटबॉल प्लेयर ने लिखा- मेरे घर में किसी भी समय आपका...

Shah Rukh Khan-David Beckham Pic: फेमस फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम और शाहरुख खान दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर की है.

शाहरुख खान ने डेविड बेहकम के साथ शेयर की फोटो तो किंग खान के फुटबॉल प्लेयर ने लिखा- मेरे घर में किसी भी समय आपका...
Shah Rukh Khan-David Beckham: शाहरुख खान की डेविड बेहकम के साथ फोटो
नई दिल्ली:

Shah Rukh Khan-David Beckham Pic: फेमस फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम हाल ही में भारत की यात्रा करके वापस लौटे हैं. हालांकि इन तीन दिनों में वह भारत-न्यूजीलैंड के वर्ल्डकप सेमीफाइनल मैच हो या बॉलीवुड की स्टार स्टडेड पार्टी समेत कई इवेंट का हिस्सा बने, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई. लेकिन ऐसा लग रहा है फैंस को तो शाहरुख खान की डेविड बेहकम के साथ तस्वीर का इंतजार था, जो कि शेयर करते ही ट्विटर यानी एक्स पर ट्रैंड कर रही है. खास बात यह है कि इन तस्वीरों को फैन ने नहीं बल्कि खुद किंग खान और डेविड बेहकम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और स्पेशल मैसेज भी लिखा है. 

शाहरुख खान ने कुछ घंटे पहले डेविड बेहकम संग एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन में किंग खान ने लिखा, 'आखिरी रात एक आइकन...और एक जेंटलमैन के साथ. मैं हमेशा से उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं, लेकिन उनसे मिलकर और यह देखकर कि वह बच्चों के साथ कैसे रहते हैं, मुझे एहसास हुआ कि उनकी फुटबॉल की एकमात्र खासियत उनका दयालुता और सौम्य स्वभाव है. आपके परिवार को मेरा प्यार. अच्छे और खुश रहो मेरे दोस्त और थोड़ी नींद ले लो…'

वहीं सोनम कपूर की वेलकम पार्टी का शुक्रिया अदा करते हुए डेविड ने लिखा, 'सोनम कपूर और आनंद आहूजा - आपने इस हफ्ते इतनी गर्मजोशी और दयालुता के साथ मेरी मेजबानी की, अपने घर पर बनाई गई अद्भुत शाम के लिए धन्यवाद. जल्द ही फिर मिलेंगे इंडिया.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, David Beckham, Shah Rukh Khan Instagram, David Beckham Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com