विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2023

VIDEO: शाहरुख खान और गौरी खान में बीच इवेंट हुआ झगड़ा! वायरल हुआ बहस का वीडियो

किंग खान किसी से भी बात करते हुए बहुत ही तहजीब से पेश आने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी वाइफ गौरी से बहस करते हुए नजर आ रहें हैं.

VIDEO: शाहरुख खान और गौरी खान में बीच इवेंट हुआ झगड़ा! वायरल हुआ बहस का वीडियो
अंबानी की पार्टी में शाहरुख और गौरी के बीच हुआ झगड़ा
नई दिल्ली:

शाहरुख खान और गौरी खान को लोग आइडियल कपल के तौर पर देखते हैं. वैसे भी किंग खान किसी से भी बात करते हुए बहुत ही तहजीब से पेश आने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक ईवेंट में अपनी वाइफ गौरी से बहस करते हुए नजर आ रहें हैं. दरअसल ये वीडियो नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र  ईवेंट का है, जिसमें बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैन्स को भी तगड़ा झटका लगा है.

शाहरुख खान और गौरी खान के बीच हो रही बहस का ये वीडियो इंस्टा और ट्विटर के जरिए तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो में दोनों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है. लेकिन वीडियो में उनके हावभाव देखकर लग रहा है कि किंग खान थोड़े से गुस्से में हैं और कहीं जाना चाहते हैं. वहीं गौरी उन्हें जैसे कुछ समझाकर रोकने की कोशिश कर रही हैं.  अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह झगड़ा कर रहे हैं या नहीं.


इस वीडियो को  इंस्टाबॉलीवुड अकाउंट से कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है. इस पर उनके फैंस के मिले जुले कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'पति पत्नी के बीच लड़ाई नॉर्मल है. इसे इतनी बड़ी खबर बनाने की जरूरत नहीं. उन्हें अकेला छोड़ दो'. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, 'ऐसा लग रहा है जैसे गौरी कह रही है कि मेरे साथ डांस करो और शाहरुख कह रहे हों नहीं बहुत लेट हो गया घर चलो'. एक ने कमेंट में लिखा है, 'मैं नहीं था तो तुमने सलमान के साथ फोटो क्यों खिंचवाई'. इस तरह से वायरल हो रहे इस वीडियो पर उनके फैंस के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं.

ये भी देखें: मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का नया गाना लॉन्‍च, साथ में सेल्‍फी लेते आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Nmacc Event Mumbai, Shah Rukh Khan Gauri Fight, Shah Rukh Khan Gauri Fight Video, Shah Rukh Khan Gauri Fight Nmacc Event, Shah Rukh Gauri Viral Fight Video, Shah Rukh Khan Gauri News, Shah Rukh Khan Vido Nmacc, Shah Rukh Khan News, Shah Rukh Khan Video, Shah Rukh Khan Facts, Gauri Khan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com