विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म KING की रिलीज डेट कंफर्म, तीन साल बाद पर्दे पर नजर आएंगे किंग खान

King Release Date: इस फिल्म में पहली बार पापा शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. अब शाहरुख खान की फिल्म किंग का रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.

शाहरुख खान की फिल्म KING की रिलीज डेट कंफर्म, तीन साल बाद पर्दे पर नजर आएंगे किंग खान
King Release Date: शाहरुख खान फिल्म किंग का रिलीज डेट का ऐलान

शाहरुख खान की फिल्म किंग लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म का किंग खान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस साल किंग का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें शाहरुख खान का लुक देखने को मिला था. खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार पापा शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. अब शाहरुख खान की फिल्म किंग का रिलीज डेट को कंफर्म कर दिया है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. 

ये भी पढ़ें: हम आपके लिए लाए हैं एक दो नहीं पूरी 5 हॉरर फिल्मों की लिस्ट, 5वीं वाली देखने के बाद आहट से भी कांपने लगेगा दिल

इस दिन रिलीज होगी किंग

Latest and Breaking News on NDTV

शुक्रवार को रेड चिलीज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शाहरुख खान का एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो के साथ ही मेकर्स ने खुलासा कर दिया है कि फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. रिलीज डेट का खुलासा होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हर कोई कमेंट के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहा है. 

तीन साल बाद पर्दे पर शाहरुख खान

शाहरुख खान फिल्म किंग से तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. आखिरी बार उन्हें फिल्म डंकी में देखा गया था. उनकी यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी, जोकि एक औसत फिल्म थी. हालांकि शाहरुख खान ने साल 2023 में पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King, King Release Date, Film King, Shah Rukh Khan, Suhana Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com