विज्ञापन

हम आपके लिए लाए हैं एक दो नहीं पूरी 5 हॉरर फिल्मों की लिस्ट, 5वीं वाली देखने के बाद आहट से भी कांपने लगेगा दिल

अगर आप कुछ अलग और डरावना देखना चाहते हैं तो ये मलयालम हॉरर फिल्में आपको जरूर पसंद आएंगी और अंत तक बांधे रखेंगी.

हम आपके लिए लाए हैं एक दो नहीं पूरी 5 हॉरर फिल्मों की लिस्ट, 5वीं वाली देखने के बाद आहट से भी कांपने लगेगा दिल
ओटीटी पर मलयालम हॉरर का खौफ, ये 5 फिल्में बना देंगी आपकी रातें बेचैन

अगर आप वही पुराने घिसे-पिटे हॉरर से बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मलयालम सिनेमा आपके लिए एक शानदार सरप्राइज लेकर आया है. यहां डर सिर्फ अचानक आने वाले सीन से नहीं, बल्कि कहानी के अंदर धीरे-धीरे उतरता है और दिमाग पर असर छोड़ता है. खास बात ये है कि इन फिल्मों में सिर्फ भूत-प्रेत ही नहीं, बल्कि इमोशन, मिस्ट्री और थ्रिल का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलता है. ओटीटी पर मौजूद ये फिल्में आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं, जहां हर सीन के साथ सस्पेंस बढ़ता जाता है और अंत तक आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड का पहला हीरो जिसे एक करोड़ रुपये में किया गया था साइन, बिना स्क्रिप्ट और डायरेक्टर का नाम जाने हो गया था राजी

डाइस इरा  (Dies Irae)

डाइस इरा फिल्म का निर्देशन राहुल सदासिवन ने किया है और प्रणव मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसकी कहानी रोहन के इर्द-गिर्द घूमती है. रोहन एक भारतीय-अमेरिकी आर्किटेक्ट का बेटा है और केरल के एक पॉश इलाके में बेहद बिगड़ी हुई और आलीशान जिंदगी जीता है. उसकी जिंदगी में तब एक भयानक मोड़ आता है, जब कानी, जिसके साथ उसका कभी रिश्ता था की मौत हो जाती है. उसके अंतिम संस्कार के बाद, रोहन की जिंदगी पूरी तरह से बिखर जाती है, क्योंकि एक गुस्सैल रूह जिसे कानी ही माना जाता है उसे सताने लगती है. . इस हॉरर थ्रिलर फिल्म को आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं.

इन घोस्ट हाउस इन (In Ghost House Inn)

ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जिसमें चार पुराने दोस्तों की कहानी है जो ऊटी घूमने जाते हैं. उनमें से एक दोस्त ‘डोरोथी बंगले' नाम का एक पुराना और कथित तौर पर भूतिया बंगला खरीद लेता है, ताकि उसे रिसॉर्ट में बदला जा सके. लेकिन, जल्द ही इस ग्रुप का सामना कुछ अजीब और भूतिया घटनाओं से होता है, जिनका संबंध 70 साल पहले हुई एक हत्या से है. साल 2010 में आई मलयालम हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लाल ने डायरेक्ट किया था. खास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी और इसे खुद ही प्रोड्यूस भी किया था. फिल्म में लीड रोल मुकेश, सिद्दीकी, जगदीश और अशोकन ने निभाए हैं, जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से पूरी फिल्म को एंटरटेनिंग बना देते हैं.इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

देवदूथन (Devadoothan)

साल 2000 में आई मलयालम रोमांटिक-हॉरर फिल्म देवदूथन का निर्देशक सिबी मलयिल हैं, जिन्होंने इसे बेहद सेंसिटिव और रूहानी अंदाज में पर्दे पर उतारा है. फिल्म मोहनलाल ने लीड रोल में नजर आए. कहानी की बात करें तो ये विशाल कृष्णमूर्ति नाम के एक मशहूर लेकिन संघर्ष कर रहे संगीतकार की है, जो अपने पुराने स्कूल में एक नाटक डायरेक्ट करने लौटता है और वहां एक रहस्यमयी आत्मा के जरिए 'सेवन बेल्स' नाम के शापित वाद्ययंत्र और उससे जुड़ी दर्दभरी प्रेम कहानी के रहस्य में उलझ जाता है. फिल्म अपनी आत्मा को छू लेने वाली म्यूजिक, अलग तरह की हॉरर फील और मोहनलाल के शानदार अभिनय के कारण आज भी याद की जाती है. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

वेल्लिनक्षत्रम (Vellinakshatram)

ये एक मिस्ट्री हॉरर कॉमेडी फिल्म है. 'वेल्लिनाक्षत्रम' विनोद नाम के एक शख्स की कहानी है जिसकी बेटी अम्मू के बारे में माना जाता है कि उसके पास कुछ भयानक और डरावनी शक्तियां हैं. फिल्म का निर्देशक विनयन ने इसे ऐसे अंदाज में पेश किया है कि कभी आप सिहर उठते हैं तो कभी हल्की मुस्कान अपने आप चेहरे पर आ जाती है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और तरुणी सचदेव की मौजूदगी कहानी को और खास बना देती है, जहां रहस्य धीरे-धीरे खुलता है और दर्शक आखिर तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते हैं. ये मिस्ट्री हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

मूननामाथोरल (Moonnamathoral)

मूननामथोरल' दो नर्सों अनुपमा और राहेल की कहानी है, जो एक भूतिया घर किराए पर लेती हैं. एक बुरे सपने के बाद उन्हें पता चलता है कि वो असल में खुद ही भूत हैं.. जैसे-जैसे वो अपने अतीत की पड़ताल करती हैं, वो अपनी मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति से बदला लेने की ठान लेती हैं. साल 2006 में आई इस सुपरनैचुरल हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर  में भूतिया घटनाएं, रहस्य और सस्पेंस तीनों का तगड़ा मेल देखने को मिलता है. इस फिल्म का निर्देशन वीके प्रकाश ने किया है और कहानी राजेश जयारमन ने लिखी है. फिल्म में जयराम, विनीत, संवृथा सुनील, शेरिन श्रृंगार और ज्योतिर्मयी जैसे कलाकार नजर आते हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बना देते हैं. इस फिल्म को आप इरोज नाओ और यूट्यूब पर देख सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malayalam Horror Movies, Ott Horror Films, Dies Irae, In Ghost House Inn, Devadoothan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com