वैलेंटाइन डे पर शाहरुख खान ने एक बड़ा सरप्राइज देने का वादा किया था. अब फैन्स ये सोचकर हैरान थे कि किंग खान कोई नई फिल्म अनाउंस करने वाले हैं या कुछ और है जो वो अपने फैन्स के साथ शेयर करेंगे हालांकि अब साफ हो चुका है कि शाहरुख किस सरप्राइज की बात कर रहे थे. दरअसल शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी की ओटीटी रिलीज की बात कर रहे थे. पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि डंकी किस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आ सकती है. हालांकि अब साफ हो गया है कि डंकी किस पर आ रही है.
अगर आपने डंकी थियेटर नें नहीं देखी तो चिंता की कोई बात नहीं आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. जी हां ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.'डंकी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है. इसकी एक अनाउंसमेंट उनके ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई थी. पोस्टर पर कैप्शन में लिखा है, “अपना बैग पैक करें! दुनिया भर में डंकी के बाद, @iamsrk घर आ रहा है. डंकी अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है!”
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाहरुख खान की डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर प्रभास की सालार से थी. दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. जहां तक बात रही कलेक्शन की 447.70 करोड़ रही. वहीं सालार ने 700 crore रुपये की कमाई की. डंकी की कहानी की बात करें तो ये गैरकानूनी रूप से किसी दूसरे देश में जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्ते या तरीके पर बेस्ड थी. इसमें शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में थे. विक्की कौशल का एक छोटा सा कैमियो था लेकिन था बड़ा शानदार.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं