बॉलीवुड के किंग खान ने अपने फैंस के साथ एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर #asksrk सेशन शुरु किया है. जिसमें वो अपने फैंस के सवालों का जवाब देंगे. किंग खान रोमांस के बादशाह हैं, लेकिन वो हाजिरजवाब भी हैं. उनके एक्स पर चल रहे इस सेशन में ये साफ देखने को मिलता है.
एक्स पर शाहरुख खान के एक फैन ने उनसे सवाल किया कि, " सर किंग का कुछ अपडेट दो...3 साल पहले आखिरी मूवी देखी थी आपकी थिएटर्स में...और कितना तरसाओगे एक ट्रेलर के लिए."
इस पर शाहरुर खान ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि, अब पिक्चर ही देखो ना! तरसा नहीं रहा हूं अच्छी वाली बना रहा हूं...के दिल को तसल्ली मिले... सब आएगा...24 दिसंबर से पहले.
Ab picture hi dekho na! Tarsa nahi raha join acchhi wali bana raha hoon....ke Dil ko tasalli mile....Sab ayega...24th Dec se pehle. https://t.co/ysRYdgMFRP
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
इस जवाब के साथ शाहरुख ने साफ कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म किंग के साथ जल्दी ही वो अपने फैंस को लंबे इतंजार का मीठा फल देने वाले हैं. बता दें कि किंग फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी.
ये भी पढ़ें: किंग के सेट से लीक हुआ दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का वीडियो, लोग बोले- ये तो टीजर से बढ़िया निकला
बता दें कि एक फैन ने उनकी फिल्म किंग में एक्शन सीन्स को लेकर सवाल किया, ऐसी खबरें हैं कि आपने 'किंग' के एक्शन सीक्वेंस के लिए खुद को पहले से भी ज्यादा चुनौती दी है। क्या फैंस को 'जवान' से भी बड़े और दमदार एक्शन की उम्मीद करनी चाहिए?
Yeah action is very big and Sid has really worked hard on it. But I hope the emotions and comedy appeal to you all also https://t.co/B5KOSdvBqS
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
इस पर किंग खान ने जवाब दिया, हां, फिल्म का एक्शन बहुत बड़ा और दमदार है. सिद्धार्थ (आनंद) ने उस पर काफी मेहनत की है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि फिल्म के इमोशन्स और कॉमेडी भी आप सभी को उतनी ही पसंद आएगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं