विज्ञापन

रणवीर सिंह को एक दिन में मिली कभी खुशी कभी गम, 'डॉन 3' की वजह से बैन, 'डॉन' की फिल्म में बड़ा रोल

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह का एक छोटा लेकिन अहम कैमियो हो सकता है. बताया जा रहा है कि वह कहानी में एक रहस्यमयी किरदार निभाते नजर आ सकते हैं.

रणवीर सिंह को एक दिन में मिली कभी खुशी कभी गम, 'डॉन 3' की वजह से बैन, 'डॉन' की फिल्म में बड़ा रोल
शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिख सकते हैं रणवीर सिंह..!

रणवीर सिंह को लेकर एक दिन कभी खुशी कभी गम जैसे खबरें देखने को मिली. पहले खबर आई फिल्म किंग को लेकर और शाम होते-होते खबर आई कि FWICE ने डॉन 3 छोड़ने की वजह से उन्हें बैन कर दिया है. शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर इसके इंटरनेशनल शूट शेड्यूल तक, हर नया अपडेट फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा दावा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि ‘किंग' में एक ऐसे सुपरस्टार की एंट्री हो सकती है, जिसकी पिछली फिल्म ने दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. ये एक्टर फिल्म में छोटा लेकिन बेहद अहम कैमियो निभाएगा और कहानी को बड़ा मोड़ देगा. दिलचस्प बात यह है कि यह किरदार सीधे शाहरुख खान और सुहाना खान की कहानी से जुड़ा बताया जा रहा है. दावा है कि यह स्टार कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह हैं.

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji box office collection: ‘राजा शिवाजी' के आगे फीकी पड़ी बाकी फिल्में, रितेश देशमुख ने कमा डाले इतने करोड़

छोटा रोल, लेकिन बड़ा ट्विस्ट 

रणवीर सिंह फिल्म में एक रहस्यमयी मैसेंजर के रोल में नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि उनका किरदार शाहरुख खान के किरदार से जुड़ा होगा और वह सुहाना खान तक एक कॉन्फिडेंशियल मैसेज पहुंचाने का काम करेगा. इसी के बाद कहानी नया मोड़ ले सकती है. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस कैमियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने इस स्पेशल अपीयरेंस की शूटिंग यूरोप शेड्यूल के दौरान पूरी की थी. ‘किंग' की शूटिंग इन दिनों भारत के अलावा यूरोप के कई हिस्सों में चल रही है.

फिल्म में पहले से मौजूद हैं कई बड़े सितारे 

‘किंग' को शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म में सुहाना खान अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. वहीं दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और रानी मुखर्जी जैसे बड़े एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी. अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि रणवीर सिंह के कैमियो को लेकर सामने आ रही खबरें कितनी सच साबित होती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com